भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर कृष्णन बी. पाठक ने जापान के खिलाफ खेलते हुए अपने करियर का 150वां अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरा किया। यह उपलब्धि उन्होंने बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में चल रहे हीरो मेंस एशिया कप राजगीर 2025 में हासिल की।
28 वर्षीय पाठक पंजाब के कपूरथला से हैं। उन्होंने 2016 में लखनऊ में आयोजित एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय जूनियर टीम का हिस्सा बनकर पहली बार सुर्खियां बटोरीं।
जनवरी 2018 में जापान के खिलाफ फोर-नेशंस टूर्नामेंट में उन्होंने सीनियर टीम में डेब्यू किया और जल्द ही टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। वह 2018 एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी (पाकिस्तान के साथ संयुक्त स्वर्ण), 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, और 2023 व 2024 में लगातार एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।
पाठक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा गया है। उन्होंने दो बार हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवार्ड फॉर गोलकीपर ऑफ द ईयर (2019, 2022) जीता है। 2024 में उन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
एफआईएच मेंस हॉकी प्रो लीग 2020/21 और 2021/22 के दौरान उनके शानदार बचाव ने भारत को पोडियम फिनिश दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पाठक 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम में भी थे और एफआईएच ओडिशा मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला में भी खेले।
पेरिस 2024 ओलंपिक के बाद पीआर श्रीजेश के संन्यास लेने के बाद से पाठक भारत के भरोसेमंद गोलकीपर बन गए हैं।
पाठक ने कहा कि भारत का 150 बार प्रतिनिधित्व करना एक सपना था। उन्होंने अपने कोचों, साथियों और हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त किया। उनका फोकस अब टीम की सफलता में योगदान देने और भारत के अगले गोलकीपरों की पीढ़ी को प्रेरित करने पर है।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पाठक हाल के वर्षों में भारतीय हॉकी के स्तंभों में से एक रहे हैं। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि हम कृष्णन की उपलब्धियों पर बेहद गर्व महसूस करते हैं।
*1⃣5⃣0⃣ 𝐀𝐍𝐃 𝐂𝐎𝐔𝐍𝐓𝐈𝐍𝐆! 🤩
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 31, 2025
Hockey India congratulates Krishan B Pathak on playing his 150th match for the Indian men s hockey team.#HockeyIndia #IndiaKaGame
(1/2) pic.twitter.com/oCusVLsaCA
भारत ने अफ़गानिस्तान के भूकंप पीड़ितों के लिए खोला दिल, भेजी 21 टन राहत सामग्री
गाली वाले मामले में तेजस्वी का मोदी पर तीखा पलटवार: सोनिया गांधी और मेरी मां को गाली दी गई तो कहां थे पीएम?
मंडी में पहाड़ दरका, मलबे में दबे छह, तीन की मौत
बलरामपुर में लुत्ती जलाशय टूटा: 7 बहे, 4 शव बरामद, गांव में हाहाकार
सब कुछ खोकर भी पिलाई चाय, हरभजन सिंह हुए भावुक
जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू, 5 और 18 फीसदी के टैक्स स्लैब को मिली मंजूरी
छत से कूदी महिला, पति ने अस्पताल ले जाने की बजाय पीटा; मरने दो इसे
धोनी के हुक्का मीम्स की बाढ़: क्या है इस कहानी का सच?
महाआर्यमन सिंधिया बने MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष
पंजाब बाढ़: केजरीवाल ने संभाला मोर्चा, पूरे देश से मांगी मदद