जनता के बीच आधार खो चुकी भाजपा, वोट चोरी से चुनाव जीतना चाहती है: संजय सिंह
News Image

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव घोषित होने से पहले ही आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि चुनाव से पहले एक बड़े घोटाले की तैयारी की जा रही है।

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले एसआईआर का भूत सवार है। चर्चा है कि लगभग 1 करोड़ वोट काटे जाएंगे।

संजय सिंह का कहना है कि भाजपा जनता के बीच अपना आधार खो चुकी है और अब वोट चोरी के जरिए चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि गली-गली में शोर है मोदी वोट चोर हैं।

सांसद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले एक बड़ा घोटाला होने वाला है, जिसका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) है। उन्होंने कहा कि जिस एसआईआर को लेकर पूरा बिहार आंदोलित है, उसी वोट चोरी के जरिए भाजपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव जीते।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भी भाजपा ने वोट चोरी की सारी हदें पार कर दीं। विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विधानसभा में 42 हजार वोट काट दिए गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की 14 विधानसभाओं में हजारों वोट कटवा दिए, और केंद्रीय मंत्रियों के घर में फर्जी वोट बनवाए गए।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि वोट घोटाला करके, वोटर लिस्ट में घोटाला करके और वोट चोरी करके चुनाव जीतने का यह खेल अब उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है। पंचायत चुनाव से पहले पूरे उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ वोट काटे जाएंगे, ऐसी चर्चा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत बड़ा घोटाला करने की तैयारी की जा रही है।

संजय सिंह ने जनता से अपील की कि यदि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और चुनाव एवं पंचायतों को बचाना चाहते हैं, तो इस घोटाले के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ कोर्ट तक अपनी आवाज पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि एसआईआर लोगों के वोट के अधिकार को खत्म कर देगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शहबाज शरीफ फिर हुए मोय-मोय: पुतिन के सामने ईयरफोन लगाने में छूटे पसीने, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

बारिश और भूस्खलन से मणिमहेश यात्रा बाधित, हजारों यात्री भरमौर में फंसे

Story 1

क्या सस्ता, क्या महंगा? नए जीएसटी स्लैब से आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Story 1

अगले 3 घंटों में मौसम का कहर: IMD का अलर्ट, 8 जिलों में बाढ़ का खतरा

Story 1

GST के नए स्लैब: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? वित्त मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी

Story 1

वायरल वीडियो: सच्चा यार! भैंसे के दोस्त ने शेर को भगाया, दोस्ती देख करेंगे सलाम

Story 1

पवन खेड़ा के बाद पत्नी के नाम पर भी दो वोटर ID कार्ड, बीजेपी का बड़ा खुलासा

Story 1

फडणवीस कैबिनेट का बड़ा फैसला: निराधारों को अब ₹2500 की आर्थिक मदद!

Story 1

पहलगाम नरसंहार के गुनहगारों का सफाया, सेना ने दिखाई ऑपरेशन सिंदूर की अनदेखी झलकियां

Story 1

इजराइल का वेस्ट बैंक पर कब्ज़ा: नया नक्शा, फिलीस्तीन में हड़कंप!