बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की गाली गलौज यात्रा से बिहार का माहौल खराब हुआ है।
चौधरी ने राहुल गांधी से सवाल किया कि उनके परिवार ने 55 साल और तेजस्वी यादव के माता-पिता ने 15 साल देश पर राज किया, फिर भी गांवों में 24 घंटे बिजली क्यों नहीं है? उन्हें इस पर चर्चा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार आकर यहां का माहौल खराब किया। जिस तरह से उनके मंच से प्रधानमंत्री की मां के लिए अपशब्द कहे गए, उससे पता चलता है कि वे लोकतंत्र में नहीं, राजतंत्र में विश्वास रखते हैं।
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब उनके ऊपर तीन सुपर मुख्यमंत्री थे - मुलायम सिंह यादव, राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव। उन्होंने अखिलेश यादव पर उत्तर प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या वह अपने परिवार के बाहर किसी को मुख्यमंत्री बना सकते हैं?
वहीं, नेता के.सी. त्यागी ने तेजस्वी यादव के डुप्लिकेट मुख्यमंत्री वाले बयान पर कहा कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले मुख्यमंत्री कौन होगा? सवाल पर चुप्पी साध ली थी, और अब तेजस्वी यादव ने खुद को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आने वाले समय में यह विवाद और बढ़ेगा।
*#WATCH | पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, राहुल गांधी की गाली गलौज यात्रा कल खत्म होने वाली है, मैं उनसे पूछूंगा कि आपके परिवार ने इस देश पर 55 साल राज किया और यहां जो दूसरे युवराज हैं, उनके माता-पिता ने 15 साल राज किया... राहुल गांधी ने गांवों में 24 घंटे… pic.twitter.com/neMWfcAEso
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025
राहुल गांधी की गाली गलौज यात्रा खत्म, बिहार आकर माहौल खराब किया: सम्राट चौधरी
आपका प्यार, आपकी मौजूदगी हर दिन खलेगी : दादी कनकारत्नम के निधन पर अल्लू अर्जुन का भावुक पोस्ट
अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी: TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज
SCO में पाकिस्तान की लगातार किरकिरी, PM शहबाज की हरकत पर पुतिन भी नहीं रोक पाए हंसी
भारत-चीन के लिपुलेख समझौते पर ओली की नाराज़गी, जिनपिंग से की सीधी बात
डेविड मिलर का तूफानी छक्का! गेंद स्टेडियम से बाहर, वीडियो वायरल
शोएब अख्तर की रफ्तार हुई कम, बाबर आजम ने बरसाए चौके-छक्के
पिथौरागढ़ में भूस्खलन: पावर प्रोजेक्ट टनल बंद, 11 कर्मचारी फंसे, बचाव जारी!
SCO समिट में मोदी-शी की मुलाकात: विकास साझेदारी का बड़ा ऐलान!
चीन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत! भारतीय धुन बजाकर किया गया सम्मान