रिंकू सिंह, जो जल्द ही एशिया कप के लिए भारतीय टीम के साथ यूएई रवाना होंगे, वर्तमान में यूपी टी20 लीग में खेल रहे हैं। वह मेरठ मावेरिक्स के कप्तान हैं।
शनिवार को काशी रुद्रास के खिलाफ मैच में उन्होंने तूफानी पारी खेली और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन बनाए।
काशी रुद्रास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 135 रन बनाए। मेरठ के गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट लिए। कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए, मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टीम को 16वें ओवर में 7 विकेट से जीत दिलाई।
रिंकू ने शुरुआत में संभलकर खेला, 13 ओवरों के बाद उनका स्कोर 33 गेंदों पर 25 रन था। फिर उन्होंने अपनी गति बढ़ाई।
16वें ओवर में उन्होंने अटल बिहारी राय की 4 में से 3 गेंदों पर छक्के और 1 चौका मारा। इससे पहले, शिवा सिंह के ओवर में भी उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया था।
रिंकू ने 48 गेंदों में 162.50 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 78 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके जड़े।
एशिया कप 2025 से पहले रिंकू सिंह की यह शानदार फॉर्म भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि वह टीम में शामिल हैं और उन्हें फिनिशर के रूप में देखा जा रहा है।
यूपी टी20 लीग 2025 में उन्होंने अब तक खेले 9 मैचों की 7 पारियों में 295 रन बनाए हैं।
एशिया कप में भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ है। इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ बड़ा मुकाबला है। फिर ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच 19 सितंबर को ओमान के साथ है। अगर भारत और पाकिस्तान सुपर 4 में पहुंचते हैं, तो इन दोनों के बीच दूसरा मैच 21 सितंबर को होगा।
*𝙍𝙞𝙣𝙠𝙪’𝙨 𝙍𝙖𝙢𝙥𝙖𝙜𝙚 in Ekana tonight! 78* off 48.
— UP T20 League (@t20uttarpradesh) August 30, 2025
Watch live on SonyLIV and Sony Sports Network. #UPT20League #ANAXUPT20League #KhiladiYahanBantaHai #KRvsMM pic.twitter.com/Xcl0xyvQbp
गद्दे में छिपे अखिलेश के करीबी नेता, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने दबोचा!
दिल दहला देने वाला हादसा: बाइक बनी हेलीकॉप्टर , हेलमेट ने बचाई जान
पेट खाली, बालों में चमेली: कांग्रेस सरकार का हवाई जहाज खरीद पर विवाद
चाय बनाई… बाढ़ पीड़ितों ने ऐसा क्या किया कि हरभजन सिंह भी हुए इमोशनल
सब कुछ खोकर भी पिलाई चाय, हरभजन सिंह हुए भावुक
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को किया तहस-नहस...एशिया कप से पहले औकात दिखाई, 5 दिन में ही लिया बदला
दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में फिर बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
आस्था के बीच अनहोनी: गणेश विसर्जन के दौरान युवक गंगा में समाया, मची चीख-पुकार
वोट चोरी के आरोपों के बीच पवन खेड़ा की पत्नी पर दो वोटर आईडी का खुलासा!
पंजाब बाढ़: केजरीवाल ने संभाला मोर्चा, पूरे देश से मांगी मदद