आस्था के बीच अनहोनी: गणेश विसर्जन के दौरान युवक गंगा में समाया, मची चीख-पुकार
News Image

उत्तराखंड के हरिद्वार में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक युवक मूर्ति विसर्जन करते समय गंगा की तेज धार में उतर गया और कुछ ही सेकंड में लहरों के बीच लापता हो गया।

यह हादसा मंगलवार की देर रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी तेजी से घटी कि किसी को समझने का मौका ही नहीं मिला कि युवक कहां गायब हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, कई घंटे बीत जाने के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।

वायरल वीडियो में घटना कनखल क्षेत्र के राजघाट की बताई जा रही है। यहां संदेश नगर निवासी 38 वर्षीय निखिल गुप्ता गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा नदी में बह गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धालु गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए घाट पर पहुंचे हैं। निखिल गुप्ता गंगा में उतरता है और संतुलन बिगड़ने से देखते ही देखते लहरों में समा जाता है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और SDRF की टीम ने अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन चलाने में चुनौतियों का सामना किया। कई घंटों की कोशिश के बाद भी निखिल का कोई सुराग नहीं लगा। आज सुबह टीम ने दोबारा तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।

निखिल गुप्ता संदेश नगर का रहने वाला था। हादसे की खबर मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एशिया कप से पहले ILT20 का धमाका: जानिए कब होगा फाइनल, अश्विन की भी दिखेगी चमक!

Story 1

ट्रंप-पुतिन वार्ता बेनतीजा, अब दुनिया की नज़र भारत पर: क्या मोदी रोक पाएंगे रूस की आक्रमकता?

Story 1

पुतिन पर सवाल से भड़के ट्रंप, पत्रकार को नौकरी छोड़ने की सलाह!

Story 1

राहत कैंप को खुद राहत की दरकार! यमुना ने खोली ट्रिपल इंजन सरकार की पोल

Story 1

बाढ़ में लकड़ियों का सैलाब: पुष्पा जैसा दृश्य, अवैध कटाई का शक, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से माँगा जवाब

Story 1

राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में बादल बरसेंगे!

Story 1

पौराणिक कन्नप्पा का ओटीटी पर धमाकेदार आगाज!

Story 1

फैशन जगत को गहरा आघात: जियोर्जियो अरमानी का निधन

Story 1

आईसीसी वनडे रैंकिंग: इंग्लैंड का बुरा हाल, वसीम जाफर ने लिए मजे, माइकल वॉन को लगेगी मिर्ची!

Story 1

चूहों ने ली नवजातों की जान, राहुल गांधी का फूटा गुस्सा: सरकार चलाने का क्या हक?