राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में बादल बरसेंगे!
News Image

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात में गुरुवार को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है और राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के कुछ इलाकों में चार से छह सितंबर तक अत्यधिक भारी बारिश की बहुत अधिक संभावना है, वहीं सौराष्ट्र और कच्छ में छह दिसंबर को ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

पश्चिम मध्य प्रदेश में पांच सितंबर को ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर पांच सितंबर तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर छह और सात सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश में चार सितंबर को भी यही स्थिति रह सकती है।

उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश नौ सितंबर तक जारी रह सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ में चार और नौ सितंबर को इसी तरह की स्थिति बन सकती है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में सात सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

असम और मेघालय में आठ सितंबर तक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सात सितंबर तक, अरुणाचल प्रदेश में सात से नौ सितंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

आज सुबह दिल्लीवासियों की नींद झमाझम बारिश के साथ खुली। मौसम विभाग ने सुबह 6.45 बजे चेतावनी जारी की, जिसमें कहा गया कि दिल्ली-एनसीआर में अगले दो घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और बादलों की संभावना है।

बारिश वाले इलाकों में नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बाड़ली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई हवाई अड्डा, वसंत कुंज, महरौली, छतरपुर, इग्नू, अयानगर, डेरामंडी, लोनी देहात, हिंडन वायु सेना स्टेशन, बहादुरगढ़, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ शामिल हैं।

दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी दिल्ली में यलो अलर्ट सुबह 8.24 बजे तक लागू रहा। आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की से बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है।

दिल्ली की यमुना नदी फिर खतरे के निशान 205.33 मीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इजरायल का गाजा पर भीषण हमला: हज़ारों रिजर्व सैनिक तैनात, आने वाले दिनों में ‘सटीक हमले’ की तैयारी

Story 1

दिल्ली में बाढ़ का खतरा: निचले इलाके जलमग्न, सिविल लाइंस और स्वामीनारायण मंदिर डूबे

Story 1

वायरल वीडियो: पुल से कूदती लड़की के लिए फरिश्ता बना लड़का, साहस देख लोग बोले - सौ मुर्दों के बीच वो अकेला इंसान...

Story 1

गुस्ताखी की जाएगी तो गुस्सा आएगा ही : हजरतबल में अशोक चिह्न तोड़ने पर महबूबा का बयान, उमर ने भी उठाए सवाल

Story 1

विदेश नीति का सबसे बड़ा आत्मघाती गोल: ट्रंप की नीतियों ने अमेरिका को कितना पहुंचाया नुकसान?

Story 1

ईशान किशन का टीम इंडिया से पत्ता साफ? ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए बीसीसीआई ने किया नजरअंदाज

Story 1

क्या गांधी जी ने रेप से बचने के लिए आत्महत्या की सलाह दी थी? फिल्म द बंगाल फाइल्स में उठे सवाल

Story 1

प्रो. विभा शर्मा को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, सीएम योगी ने दी बधाई!

Story 1

पंजाब में अमित शाह की फजीहत, नहीं मिला एक भी पंजाबी!

Story 1

द बंगाल फाइल्स की रिलीज से सोशल मीडिया पर मची सनसनी, जानिए किसने क्या कहा