उत्तर भारत में बाढ़ और बारिश का कहर जारी है। कई राज्य भारी तबाही झेल रहे हैं, लाखों एकड़ फसलें बर्बाद हो गई हैं, और लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश ने मैदानी इलाकों का संकट और गहरा दिया है, खासकर हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके भी जलमग्न हैं।
इस बाढ़ से जूझ रहे पंजाब में केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार के मंत्री राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए दौरा कर रहे हैं। वे लोगों की मदद करने का भी प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलग-अलग पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
हालांकि, दोनों मंत्रियों के पंजाब दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग वीडियो शेयर कर केंद्रीय मंत्रियों पर तंज कस रहे हैं, लेकिन दोनों नेताओं पर तंज कसने के अलग-अलग कारण हैं।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गन्ने के खेत में गिरे हुए गन्ने को खड़ा करने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। लोग इसे दिखावा बता रहे हैं।
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमित शाह पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ भाजपा के कई नेता और सुरक्षाकर्मी तो दिखाई दे रहे हैं, लेकिन आम जनता नहीं दिख रही है। वीडियो में शाह एक भाजपा नेता से कह रहे हैं कि अरे यार, यहां जाकर 4-5 लोगों को लेकर आओ।
इस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर गृह मंत्री शाह की आलोचना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि पंजाब में भाजपा की हालत खराब है और कोई भी पीड़ित उनसे मिलने नहीं आया, इसलिए उन्हें लोगों को बुलाना पड़ रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पंजाब में भाजपा की जमीनी सच्चाई यही है।
यहां पर ये क्रांतिकारी कार्य देख सकते हैं pic.twitter.com/XpOWOhaVBk
— RAVINDRA (रवी) (@Raviraebarely) September 5, 2025
पंजाब: बाढ़ के बाद स्कूल-कॉलेज खुलने की तारीख घोषित, शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट
यमुना 206 मीटर के नीचे, फिर भी खतरा बरकरार: दिल्ली में बाढ़ की स्थिति का जायजा
टैरिफ युद्ध के बीच भारत की कूटनीति सफल, ट्रम्प से मिले जेसन मिलर
क्या 10 दिन बाद रिटायर होंगे पीएम मोदी? राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात ने मचाई खलबली!
बिहार की धूल से भागे राहुल गांधी? मलेशिया दौरे पर बीजेपी का तंज
जब नाचने वाले अरबों की गाड़ियों में घूम सकते हैं, तो साधु चश्मा क्यों नहीं? - धीरेंद्र शास्त्री का तीखा जवाब
कपास पर आयात शुल्क हटाने से किसान आत्महत्या को मजबूर होंगे - केजरीवाल
लाबुशेन का हैट्रिक धमाका! फाइनल में पलटा मैच, रेडलैंड्स बना चैंपियन
छक्कों की बौछार! 38 वर्षीय पोलार्ड ने मचाया तहलका, नए क्लब में रचा इतिहास
दुपट्टा खींचने वाले आरोपी ने मांगी गिड़गिड़ाकर माफी, पुलिस ने सिखाया सबक