भारतीय टीम एशिया कप 2025 की तैयारियों में जुटी है, जिसके बाद टी20 विश्व कप पर नजरें टिकी हैं। खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के मेंटॉर बन सकते हैं।
BCCI ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने धोनी पर तंज कसते हुए उनकी एक बड़ी कमी उजागर की है।
तिवारी ने कहा, ये तो समय बताएगा कि उन्हें ऑफर दिया गया है या नहीं, और क्या उन्होंने फोन उठाया है। उनसे फोन पर बात करना बहुत मुश्किल है। मैसेज का रिप्लाई भी कम ही मिलता है। बहुत सारे खिलाड़ी ऐसा कह चुके हैं। वह मैसेज पढ़ते हैं तो क्या रिप्लाई करेंगे, यह भी सवाल है।
उन्होंने आगे कहा, उन्हें मेंटॉरशिप दी जा रही है तो वह इसे स्वीकार करते हैं या नहीं, यह तो समय ही बताएगा। वह क्या इम्पैक्ट लेकर आएंगे, यह बताना मुश्किल है।
तिवारी ने धोनी के अनुभव को सराहा। उन्होंने कहा, बतौर कप्तान और प्लेयर उनका जो अनुभव रहा है वह टीम के काम आएगा। भारतीय टीम के जो नए सितारे उभरकर आ रहे हैं, वे कहीं न कहीं उनकी बहुत इज्जत करते हैं, उनकी बात सुनेंगे। एमएस धोनी और हेड कोच गौतम गंभीर की जोड़ी देखने लायक होगी।
धोनी पहले भी मेंटॉर रह चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान भी धोनी बतौर मेंटॉर टीम के साथ थे। उस दौरान विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान थे, लेकिन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।
#WATCH | Kolkata | On BCCI reportedly offering mentor role to former Indian cricket team captain MS Dhoni ahead of T20 World Cup 2026, former Indian Cricketer & West Bengal Minister, Manoj Tiwary, says, ... Did he pick up the phone? Because it is difficult to reach him on the… pic.twitter.com/EvayGz8tUe
— ANI (@ANI) August 30, 2025
बाढ़ में डूबी मानवता, शख्स ने पीठ पर लादकर बचाई गाय की जान, वीडियो वायरल
पिथौरागढ़ में भूस्खलन: पावर प्रोजेक्ट टनल बंद, 11 कर्मचारी फंसे, बचाव जारी!
SCO शिखर सम्मेलन में भारत-चीन संबंधों का पुनर्जन्म ? मोदी ने शी से कहा- 2.8 अरब लोगों का होगा भला
वाइड गेंद पर हिट विकेट! बल्लेबाज का ये अजीबोगरीब आउट देख दंग रह गए लोग
चौके-छक्के उड़ाने को बेकरार ऋषभ पंत, कब तक हो पाएंगे फिट?
दिग्वेश राठी से लड़ाई पर नितीश राणा का खुलासा: कोई छेड़ेगा तो चुप नहीं बैठूंगा!
रामायण के प्रेम सागर का निधन, राम-लक्ष्मण की आंखें नम
टी20 कप्तानी में धोनी अब भी नंबर 1, अंग्रेज क्रिकेटर ने की शोएब मलिक की बराबरी
उत्तर प्रदेश: MY समीकरण पर चप्पलें! भरी सभा में महिला ने अध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
अबे जूता से मारूंगा, यहीं खत्म हो जाएगा : अमेठी में प्रैंक वीडियो बना रहे युवकों को दारोगा ने मारी लात, वीडियो वायरल