तियानजिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद एक मंच पर मिले। दोनों नेताओं के बीच लगभग 50 मिनट तक बातचीत हुई।
द्विपक्षीय वार्ता में कैलाश मानसरोवर यात्रा, सीमा समझौते तथा दोनों देशों के बेहतर होते रिश्तों पर चर्चा हुई। व्यावसायिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
जिनपिंग ने कहा कि पीएम मोदी से मिलकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के लिए यह सही है कि वे साझेदार बनें और एक-दूसरे की सफलता में सहायक हों।
उन्होंने कहा, ड्रैगन और हाथी एक साथ आएं। चीन और भारत दो प्राचीन सभ्यताएं हैं। हम विश्व के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं। हम ग्लोबल साउथ के भी अहम सदस्य हैं। हम दोनों अपने लोगों की भलाई के लिए जरूरी सुधार लाने और मानव समाज की प्रगति को बढ़ावा देने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी निभाते हैं।
इससे पहले, पीएम मोदी ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पिछले वर्ष कजान में हमारी बहुत ही सार्थक चर्चा हुई थी। हमारे संबंधों को एक सकारात्मक दिशा मिली। सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद, शांति और स्थिरता का माहौल बना हुआ है। सीमा मुद्दे पर हमारे विशेष प्रतिनिधियों ने समझौता किया है। कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हुई है। दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट भी फिर से शुरू की जा रही है।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दोनों देशों के 2.8 बिलियन लोगों के हित हमारे सहयोग से जुड़े हुए हैं। इससे पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। हम परस्पर विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#WATCH | Tianjin, China: During his bilateral meeting with PM Narendra Modi, Chinese President Xi Jinping says, ... China and India are two ancient civilisations in the East. We are the world s two most populous countries, and we are also important members of the Global South.… pic.twitter.com/uJV595g54i
— ANI (@ANI) August 31, 2025
जिनपिंग ने किया शहबाज शरीफ को नजरअंदाज, SCO समिट में हुई पाक पीएम की बेइज्जती
40 गेंद में शतक! साइफर्ट का तूफान, शाकिब के जख्मों पर ठोकी कील
जिनपिंग से मोदी की मुलाकात पर संजय सिंह का हमला: चीन ने दिए जख्म, अचानक क्या बदल गया?
राजस्थान में धर्मांतरण पर लगेगा अंकुश, बनेगा सख्त कानून!
इजरायली हवाई हमले में हूती प्रधानमंत्री और पूरी कैबिनेट ढेर!
जनता के बीच आधार खो चुकी भाजपा, वोट चोरी से चुनाव जीतना चाहती है: संजय सिंह
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले पीएम मोदी का डिनर डिप्लोमेसी !
कृष्णन बी. पाठक का 150वां अंतर्राष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई!
मोदी-जिनपिंग मुलाकात: कांग्रेस का हमला, कायरता करार
बच्चों की तरह भागे शहबाज, पुतिन से हाथ मिलाने की बेताबी देख उड़ी सबकी हंसी