जिनपिंग से मोदी की मुलाकात पर संजय सिंह का हमला: चीन ने दिए जख्म, अचानक क्या बदल गया?
News Image

आप नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी भूल गए कि उन्होंने चीन के लिए क्या-क्या नहीं किया?

संजय सिंह ने कहा कि भारत ने चीन को 40 लाख करोड़ रुपये का व्यापार दिया, लेकिन बदले में चीन ने जख्म और धोखा दिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन के पाकिस्तान के समर्थन में खड़े होने की बात भी याद दिलाई।

मैं पिछले दो-तीन दिन से देख रहा हूं कि मोदी भक्त जिनपिंग-जिनपिंग कर रहे हैं। क्या आप भूल गए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के साथ क्या-क्या नहीं किया? चीन के राष्ट्रपति को अहमदाबाद में झूला झुलाया। पिछले 6 सालों में भारत में चीन से 40 लाख करोड़ रुपये का आयात हुआ। पीएम मोदी ने 40 लाख करोड़ रुपये का व्यापार चीन को दिया। बदले में चीन ने हमको क्या दिया? घाव, घाव पर घाव, धोखे पर धोखा।

संजय सिंह ने गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों की शहादत और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन के पाकिस्तान को मिसाइल और ड्रोन देने की बात भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सदन में स्वीकार किया था कि वह दो देशों, पाकिस्तान और चीन से युद्ध लड़ रही थी।

आज अचानक क्या बदल गया? आप ऐसे ही डोनाल्ड ट्रंप के गले पड़ जाते हैं, देश के स्वाभिमान और सम्मान को गिरवी रख देते हो। ऐसे ही शी जिनपिंग के गले पड़ जाते हो। आप तो लाल आंखें दिखाने की बात करते थे। आपको कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहिए। इतना हल्ला मत मचाइए।

संजय सिंह ने यह भी कहा कि चीन के राजदूत ने एक कार्यक्रम में खुलेआम कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद से पीड़ित देश है, जबकि वह आतंकवादियों का संरक्षक है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में भी चीन द्वारा भारत का साथ न दिए जाने की बात कही।

लड़ाई के वक्त चीन हमेशा पाकिस्तान के साथ खड़ा रहा। आप चाहते हैं कि अचानक पूरा देश चीन का गुणगान करने लगे। हमने चीन से घाव झेले हैं, धोखा पाया है। लड़ाई के वक्त हमने चीन का चरित्र देखा है। उसने भारत की पीठ में चाकू मारने का काम किया है, ऐसे में भारत को सावधान रहना चाहिए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अमित शाह पर सिर काटने वाले बयान पर महुआ मोइत्रा की सफाई: यह सिर्फ एक मुहावरा था

Story 1

क्या यही है विकास? ग्रामीणों ने नई सड़क को किया बर्बाद

Story 1

मंत्री राम विचार नेताम ने भाजपा कार्यशाला में भाग लिया, संगठन सशक्तिकरण पर जोर

Story 1

भाई इंग्लैंड का स्टार, कमाल जिम्बाब्वे के लिए!

Story 1

16 चौके-छक्के: बदोनी का दोहरा शतक, विरोधी टीम में मचा हाहाकार!

Story 1

अमित शाह पर बयान: TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR

Story 1

38 चौके, 15 छक्के: 38 साल के मुनरो बने ‘रन मशीन’, 8 साल पहले भारत के खिलाफ जड़ा था शतक!

Story 1

पाकिस्तानी खिलाड़ी की मैदान पर शर्मनाक हरकत, गुस्से में तोड़ा बल्ला!

Story 1

जिम्बाब्वे पर जीत, श्रीलंका पर भारी जुर्माना!

Story 1

अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी: TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज