रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। रविवार को राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने भी इस कार्यशाला में हिस्सा लिया और संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यशाला के दौरान पल और विचारों को ट्वीट कर साझा किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उन्होंने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक भाषण को सुना, जिससे हर कार्यकर्ता को नई ऊर्जा और दिशा मिली।
इस संगठनात्मक कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
कार्यशाला के दौरान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी ने संगठन को और अधिक गतिशील और प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने पर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी शक्ति के बल पर पार्टी हर चुनाव में जनता का विश्वास जीतने में सक्षम है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि संगठन ही शक्ति है, और संगठन से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है।
मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के नागरिकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके संदेश ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर संदेश जनमानस को जोड़ने वाला होता है और यह संगठन के लिए ऊर्जा का संचार करता है।
*आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित संगठनात्मक कार्यशाला में सहभागिता की एवं मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ओजस्वी उद्बोधन का श्रवण किया।
— Ramvichar Netam (@RamvicharNetam) August 31, 2025
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री मा. श्री अरूण सिंह जी, भाजपा… pic.twitter.com/vvjQ7unxnM
महाआर्यमन सिंधिया बने MPCA अध्यक्ष, तोड़ा दादा और पिता का रिकॉर्ड!
ट्रंप का धमाका: अमेरिकी स्पेस कमांड अब अलबामा में, कोलोराडो को झटका!
लालू राज होता तो कट्टे पर डिस्को होता: तेजस्वी के डांस पर मांझी का तंज
ट्रंप का चौंकाने वाला बयान: मैं मरा नहीं, जिंदा हूं!
शी जिनपिंग से मलेशियाई प्रधानमंत्री की पत्नी का इनकार: हाथ मिलाने की जगह नमस्ते , वीडियो वायरल
हिमाचल प्रदेश में तबाही: चट्टानों ने गाड़ियों को रौंदा, नेशनल हाइवे ध्वस्त
अंडरपास डूबे, सड़कें बनीं तालाब, पार्किंग भी जलमग्न: दिल्ली-नोएडा में बारिश का कहर
बलरामपुर में लुत्ती जलाशय टूटा: 7 बहे, 4 शव बरामद, गांव में हाहाकार
निफ्टी हुआ शून्य , जेरोधा में तकनीकी खराबी; यूजर्स ने नितिन कामथ को सुनाई खरी-खोटी
कभी आंख मारकर दीवाना बनाने वाली नेशनल क्रश का ये हाल?