पंजाब के 1000+ गांव जलमग्न, हिमाचल में यात्रा बाधित, यूपी में गंगा का कहर
News Image

पंजाब के आठ जिलों में भारी बारिश से हाहाकार मचा है। एक हजार से अधिक, ठीक कहें तो 1018 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इस आपदा में अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है, जबकि तीन लापता हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

रावी नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरदासपुर के घोनेवाले में धुस्सी बांध टूट गया, जिससे पानी लगभग 15 किलोमीटर दूर अजनाला शहर तक फैल गया है। बाढ़ से 80 गांव पानी में डूबे हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में भूस्खलन से सात शव बरामद हुए हैं। रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई और एक महिला लापता है। कटरा में वैष्णो देवी यात्रा छह दिनों से रुकी हुई है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा को रोक दिया गया है। इस यात्रा में अब तक 10 तीर्थयात्रियों की जान जा चुकी है, चार लापता हैं और सात घायल हैं।

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 774 मकान बारिश में ढह चुके हैं। बलिया में गंगा किनारे तेजी से कटाव हो रहा है, जिससे चक्की नौरंगा और भगवानपुर क्षेत्र के 24 मकान गंगा में समा गए।

पंजाब में सतलुज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश के कारण नदियों में बाढ़ का पानी बढ़ रहा है, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। कपूरथला कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने बताया कि ब्यास नदी का जलस्तर 2.35 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिले पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरन तारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर हैं।

मथुरा में यमुना नदी खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ताजेवाला बांध और ओखला बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यह स्थिति बनी है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रिहंद बांध दोबारा ओवरफ्लो हुआ है, जिसके चलते इस सीजन में चौथी बार फाटक खोलना पड़ा है। सिंचाई विभाग के अनुसार, एक फाटक को 15 फीट तक खोला गया और 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

फिरोजाबाद में तेज बारिश के कारण मंदिर तिराहे और अस्पताल के आसपास पानी भर गया। बारिश से तापमान में गिरावट आई है।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गलवान और ऑपरेशन सिंदूर : मोदी के चीन दौरे पर कांग्रेस का तीखा हमला

Story 1

आपका प्यार, आपकी मौजूदगी हर दिन खलेगी : दादी कनकारत्नम के निधन पर अल्लू अर्जुन का भावुक पोस्ट

Story 1

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, मकान ध्वस्त, आधा किलोमीटर तक गूंजी आवाज

Story 1

SCO समिट में मोदी-शी की मुलाकात: विकास साझेदारी का बड़ा ऐलान!

Story 1

अमित शाह पर सिर काटने वाले बयान पर महुआ मोइत्रा की सफाई: यह सिर्फ एक मुहावरा था

Story 1

रिंकू सिंह का तूफान! एशिया कप से पहले 6 छक्कों से मचाई तबाही

Story 1

SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का कूटनीतिक अंदाज, नेपाल, मालदीव और मिस्र के नेताओं से मुलाकात

Story 1

बिहार मतदाता सूची विवाद: कांग्रेस का दावा, BLA की शिकायतें नहीं ली गईं, चुनाव आयोग को सौंपी 89 लाख शिकायतें

Story 1

चीन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत! भारतीय धुन बजाकर किया गया सम्मान

Story 1

मामूली अंतर से चूके युवाओं के लिए उम्मीद की किरण: प्रतिभा सेतु