अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में भूस्खलन के बाद तवांग और दिरांग के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। इस भयावह मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोमवार को तवांग और दिरांग को जोड़ने वाले रोड पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। वीडियो में लोग अपनी गाड़ियों को पीछे करने की कोशिश करते हुए हॉर्न बजाते सुने जा सकते हैं।
वीडियो में पहाड़ियों से पत्थर लुढ़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस भयावह लैंडस्लाइड के चलते यात्रियों में अफरा-तफरी और घबराहट फैल गई। कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे, तो कुछ गाड़ियों को बचाने का प्रयास कर रहे थे।
लैंडस्लाइड के चलते सड़क का लगभग 150 मीटर का हिस्सा बंद हो गया है। यह सड़क अरुणाचल के तवांग जिले को सीमावर्ती क्षेत्रों से जोड़ने के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। नागरिक और सैन्य दोनों तरह की आवाजाही के लिए इसका इस्तेमाल होता है।
मानसून आने के बाद से उत्तर-पूर्व के राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। अरुणाचल के अलावा सिक्किम में भी कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिली हैं। असम और मेघालय के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं।
मौसम विभाग ने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के लिए राहत भरी खबर दी है। बुधवार को इन दोनों राज्यों में किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, नॉर्थ-ईस्ट के अन्य राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
#WATCH: Dirang Tawang road blocked by massive landslide West Kameng Arunachal Pradesh Two vehicles damaged Restoration work in progress Traffic may resume tomorrow. pic.twitter.com/A3QpS4gkV8
— Nikhil Reports (@NikhilReports) August 26, 2025
पलभर में तबाही: कुल्लू-मनाली में हाईवे, घर, इमारतें सब धाराशायी!
पुजारा के संन्यास पर भावुक हुए कोहली, किया बड़ा खुलासा!
भारतीय क्रिकेट को अलविदा कह आश्विन ने थामा विदेशी टीम का हाथ, इस टीम के लिए करेंगे अब डेब्यू
अमेरिकी विशेषज्ञ ने पाकिस्तानी शो में ट्रंप को दी हिंदी गाली, वीडियो वायरल!
बादल फटे, पुल बहे: हिमाचल से जम्मू-कश्मीर तक तबाही का मंजर
केसरिया रंग और मधुबनी पेंटिंग से सजी पटना मेट्रो! देखिए तस्वीरें
टैरिफ की चेतावनी: ट्रंप का दावा, कल कॉल करो, वरना सिर चकरा जाएगा!
हिमंता सरकार का सख्त रुख: दंगाइयों का इलाज गोली , धुबरी में शूट एट साइट का आदेश!
झील से पानी भरते वक्त हेलीकॉप्टर क्रैश, 10 सेकंड में हुआ खत्म, कैमरे में कैद खौफनाक हादसा
दिल्ली फिर पानी-पानी: सड़कों पर जलभराव, नोएडा-फरीदाबाद में भी बारिश का कहर