देश में मॉनसून ने इस बार तबाही के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उत्तर से दक्षिण, पहाड़ से मैदान तक बारिश ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और भूस्खलन से हालात और बिगड़ गए हैं। कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
जम्मू जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव हो गया। जिला प्रशासन, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्वयंसेवकों ने 3500 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला। जम्मू के भगवती नगर में तवी पुल का एक हिस्सा ढह गया।
जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने रात में लोगों की आवाजाही रोक दी है और सुबह 8 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
हिमाचल में भी मौसम की मार से त्राहिमाम मचा है। भूस्खलन और अचानक बाढ़ से दुकानें बहीं, इमारतें गिरीं, राजमार्गों से संपर्क टूटा और आवासीय इलाके जलमग्न हो गए।
मंडी में ब्यास नदी उफान पर है, जिसमें सड़कें भी समा गई हैं।
जम्मू में तवी नदी पर बना चौथा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।
उत्तराखंड में भी बारिश ने हालत खराब कर दी है।
जम्मू कश्मीर के डोडा में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यहां भी नदियों का रौद्र रूप डरा रहा है।
*जम्मू के भगवती नगर में तवी ब्रिज का एक हिस्सा ढहा#JammuKashmir | #Jammu | @arzoosai | @Aayushinegi6 pic.twitter.com/V2Fiy0xV6p
— NDTV India (@ndtvindia) August 27, 2025
लौह अयस्क और इस्पात उत्पादन में भारी उछाल लाने पर सरकार का ज़ोर
कुरान जलाने पर बवाल: इस्लाम को खत्म कर दूंगी कहने वाली रिपब्लिकन उम्मीदवार विवादों में
अरे ये क्या! रिश्तेदार बने लुटेरे, पैसे लुटाते ही मचा हाहाकार!
रील बनाते यूट्यूबर ओडिशा के झरने में बहा, पांच दिन से लापता
नवादा में दंपति की मॉब लिंचिंग: सिर मुंडवाया, पेशाब पिलाई, जूतों की माला पहनाई; पति की मौत
बिग बॉस 19: क्या शहबाज़ बदेशा सीक्रेट रूम में हैं? खुद बताया सच!
2400 से ज्यादा महिलाओं को सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
पालघर में अपार्टमेंट ढहा, दो की मौत, कई घायल
ओडिशा में बाढ़ का कहर: पुल पार करते वक्त तिनके की तरह बहा ट्रेलर ट्रक, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
ट्रंप के टैरिफ को भारत की चुनौती, जर्मनी में भी साहस की चर्चा