ट्रंप के टैरिफ को भारत की चुनौती, जर्मनी में भी साहस की चर्चा
News Image

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने भारत पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। 27 अगस्त से भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लागू हो जाएगा। यानी 6 अगस्त के 25% वाले टैरिफ को मिलाकर, अमेरिका में भारतीय सामानों पर कुल टैरिफ शुल्क 50% होगा।

ट्रंप का दूसरा कार्यकाल कूटनीति से ज्यादा पारंपरिक गठबंधनों को तोड़ने में बीत रहा है। उनके सलाहकार इसे वैश्विक आर्थिक व्यवस्था का रीसेट बता रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या भारत पर टैरिफ लगाना जायज है? रूस-यूक्रेन युद्ध की आड़ में भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है और क्या भारत इस फैसले के लिए तैयार है?

कभी भारत अमेरिका के लिए सबसे भरोसेमंद साथी था, लेकिन ट्रंप ने इस भरोसे को तोड़ दिया है। मेक अमेरिका ग्रेट अगेन का नशा उन पर इतना हावी है कि उन्हें सही-गलत का फर्क समझ नहीं आ रहा। यही वजह है कि पहले 6 अगस्त को 25% टैरिफ लगाया और अब 27 अगस्त से अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का आदेश दिया है।

ट्रंप के आदेश में लिखा है कि रूस से अमेरिका को खतरे से निपटने के लिए 6 अगस्त को लागू किया गया आदेश 27 अगस्त से प्रभावी होगा। भारत के खिलाफ ट्रंप का रुख रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण है, जिसे वे अपने पहले कार्यकाल में खत्म करने का वादा कर चुके थे। इसके लिए उन्होंने अलास्का में पुतिन से और व्हाइट हाउस में जेलेंस्की व यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात भी की, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। ऐसे में, रूस पर दबाव बनाने के लिए ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने का दांव खेला है।

आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है और अमेरिका सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था। भारत ट्रंप के आगे झुकने को तैयार नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के बयानों से स्पष्ट है कि भारत अमेरिका की इस टैरिफ नीति के सामने सरेंडर नहीं करेगा।

एक जर्मन पत्रिका ने दावा किया है कि एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल टैरिफ पर बातचीत के लिए नई दिल्ली आना चाहता था, लेकिन भारत ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया, जिसके बाद अमेरिका ने टैरिफ शुल्क 50% कर दिया।

आज भारत एक ऐसा बाजार है जिसे हर देश उम्मीद से देख रहा है।

अमेरिका ने भारत पर अधिक टैरिफ लगाकर खुद ही अपने व्यापारिक रिश्तों में खटास पैदा कर ली है। 2024-25 में भारत अमेरिका का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर रहा है। अमेरिका में भारत का निर्यात उसके कुल GDP का 2% है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

यूपी: 18 साल का लड़का घुमाता है अपनी नाड़ी, आधे घंटे तक रहता है उसी मुद्रा में!

Story 1

कभी अमेरिका कभी पाकिस्तान, भारत पर राहुल गाँधी को नहीं ऐतबार!

Story 1

अखिलेश यादव का अनोखा तोहफा: 100 रुपये देखकर शरमा गईं सांसद इकरा हसन

Story 1

टीम इंडिया से निराशा, 6 भारतीय खिलाड़ियों का ओमान से एशिया कप खेलने का फैसला!

Story 1

गिरफ्तार करना है तो कर लो : सौरभ भारद्वाज की ED को खुली चुनौती, करेंगे बड़ा खुलासा

Story 1

अफगानिस्तान में भूकंप का तांडव, 5.4 तीव्रता से डोली धरती!

Story 1

राहुल गांधी ने प्रियंका को बुलेट पर बैठाकर दरभंगा में भरी हुंकार, वोटर अधिकार यात्रा का वीडियो वायरल

Story 1

ट्रंप के टैरिफ को भारत की चुनौती, जर्मनी में भी साहस की चर्चा

Story 1

भाई-बहन की जोड़ी का जलवा: राहुल गांधी ने बुलेट पर प्रियंका को बैठाकर नापी बिहार की सड़क

Story 1

सचिन तेंदुलकर का सबसे पसंदीदा विकेट: मोईन खान!