सौरव गांगुली बने विदेशी टीम के हेड कोच, संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी!
News Image

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब विदेश में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उन्हें एसए20 लीग की टीम प्रीटोरिया कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है।

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से इस खबर की जानकारी दी। गांगुली पहली बार किसी टीम को कोचिंग देंगे। इससे पहले, वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मेंटर के तौर पर जुड़े रहे थे।

प्रीटोरिया कैपिटल्स भी दिल्ली कैपिटल्स की ही फ्रेंचाइजी है, जिसने अब गांगुली को कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी है।

गांगुली इंग्लैंड के जोनाथन ट्रोट की जगह लेंगे, जो इससे पहले टीम के कोच थे। ट्रोट अफगानिस्तान नेशनल टीम को भी कोचिंग दे चुके हैं।

फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर गांगुली का स्वागत किया है और ट्रोट को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया है। फ्रेंचाइजी ने लिखा, प्रिटोरिया कैपिटल्स कैंप में नया रंग लाने के लिए तैयार हैं। हम सौरव गांगुली को अपना हेड कोच नियुक्त करने पर बेहद खुश हैं।

ट्रोट के बारे में फ्रेंचाइजी ने कहा, जोनाथन ट्रोट, हम आपकी लीडरशिप और प्रतिबद्धता के लिए हमेशा आपके आभारी रहेंगे। आपको अपने अगले काम के लिए शुभकामनाएं।

गांगुली भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। 2008 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव और अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके बाद, उन्होंने बीसीसीआई के अध्यक्ष पद को भी संभाला।

गांगुली दिल्ली कैपिटल्स की पुरुष और महिला टीम से भी जुड़े रहे। 2019 में, वह दिल्ली के मेंटर थे और फिर बीसीसीआई अध्यक्ष बने। बीसीसीआई छोड़ने के बाद, वह फिर से दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाली। वह विमंस लीग में दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम के साथ भी जुड़े थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हनुमान जी थे पहले अंतरिक्ष यात्री: अनुराग ठाकुर का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Story 1

यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस: रूसी परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमला, भीषण आग

Story 1

नंदमुरी बालकृष्ण को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सम्मान, 50 साल का करियर मनाया गया!

Story 1

झारखंड: पूर्व CM चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट, रिम्स-2 जमीन पर हल चलाने का था विरोध

Story 1

तेजस्वी यादव पर तीसरी FIR दर्ज, दिल्ली में भी मामला

Story 1

दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी के पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Story 1

जब तूफान आया, पुजारा डटे रहे: गंभीर की भावुक विदाई, पोस्ट वायरल

Story 1

2010 में मिला पहला मौका: संन्यास पर चेतेश्वर पुजारा ने बताई असली वजह

Story 1

कल होगी नई रेनो काइगर की लॉन्चिंग, वेन्यू, ब्रेजा और फ्रोंक्स को मिलेगी टक्कर!

Story 1

निक्की हत्याकांड: आरोपी पति विपिन भाटी का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली