भारत में कॉम्पैक्ट SUV की बढ़ती मांग को देखते हुए रेनो ने अपनी पॉपुलर SUV काइगर का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने का फैसला किया है।
लॉन्चिंग कल यानि 25 अगस्त को होगी, और बुकिंग आज रात 24 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है। यह काइगर का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है।
नई रेनो काइगर फेसलिफ्ट को बाहर से एक नया लुक दिया गया है। इसमें नया फ्रंट डिजाइन, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और मॉडर्न टेल लैंप्स मिलेंगे।
कंपनी के टीजर से पता चलता है कि इसमें एक नया येलो कलर ऑप्शन भी जोड़ा जाएगा।
इंटीरियर की बात करें तो इसका केबिन ऑल-ब्लैक थीम वाला ही रहेगा, लेकिन फीचर्स की लिस्ट पहले से ज्यादा आधुनिक होगी, ठीक वैसे ही जैसे हाल ही में लॉन्च हुई नई ट्राइबर फेसलिफ्ट में देखने को मिले थे।
फेसलिफ्ट में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। काइगर पहले की तरह ही दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी।
इसमें 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन होगा, जो 71bhp की पावर और 91Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसमें 5-स्पीड MT और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स होंगे।
इसके अलावा 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 99bhp की पावर और 152Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसमें 5-स्पीड MT और CVT गियरबॉक्स होंगे।
रेनो CNG किट का विकल्प भी कंपनी-सर्टिफाइड फिटमेंट के रूप में दे रही है।
नई रेनो काइगर फेसलिफ्ट की कीमतें 6.20 लाख रुपये से लेकर 11.50 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है।
बाजार में इसका सीधा मुकाबला निसान मैग्नाइट, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, मारुति फ्रोंक्स और टोयोटा टेजर से होगा।
अगर आप कॉम्पैक्ट SUV लेने की सोच रहे हैं, तो कल लॉन्च होने वाली यह नई रेनो काइगर आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है।
rethought. redesigned. recreated. new #Renault #Kiger. coming soon pic.twitter.com/pKXjtV02wl
— Renault India (@RenaultIndia) August 20, 2025
आलिया-रणबीर का सपनों का आशियाना: 250 करोड़ का 6 मंजिला घर देख कह उठेंगे उई अम्मा!
गुस्से से लाल हाथी ने सड़क पर पलटा ट्रक, वीडियो वायरल!
निषाद पार्टी में बड़ा फेरबदल: संजय निषाद ने अपने बेटे को पद से हटाया, जानिए क्यों
चेतेश्वर पुजारा: जब दी वॉल ने हार के मुंह से छीनी जीत!
राजस्थान में मानसून की मार: 20 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की चेतावनी
हमेशा देश के लिए दिल, दिमाग और शरीर झोंक दिया! चिंटू के संन्यास पर साथियों ने क्या कहा?
भारत ने एयर डिफेंस में लगाई ऊंची छलांग, IADWS का सफल परीक्षण!
निक्की हत्याकांड: आरोपी पति विपिन भाटी का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
रिम्स-2 विरोध: हल जोतो, रोपा रोपो से पहले चंपाई सोरेन नजरबंद, कांग्रेस ने कहा - अराजकता बर्दाश्त नहीं
मुंबई-गोवा हाईवे पर लग्जरी बस जलकर खाक, 30 फीट तक उठीं लपटें!