ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हत्या के आरोपी और निक्की के पति विपिन भाटी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने भागने की कोशिश की। सिरसा चौक के पास पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी और उसे मौके से दबोच लिया। एनकाउंटर में विपिन को पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वह खतरे से बाहर है।
अस्पताल से विपिन की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जिसमें उसे अपनी गलती पर कोई पछतावा नहीं है। विपिन अब अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बता रहा है। उसका कहना है, मैंने उसे नहीं मारा है, वह खुद मर गई।
दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन भाटी ने कहा, मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने उसे नहीं मारा। वह खुद मर गई। पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत आम बात है।
निक्की की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। निक्की के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और गांव न्याय की मांग कर रहे हैं। निक्की के पिता ने आरोप लगाया है कि विपिन और उसका परिवार दहेज लोभी है। उनकी दहेज की मांग कभी खत्म ही नहीं हुई। शादी के बाद से जो मांगा, देते गए, मगर वो उनकी बेटी को फिर भी प्रताड़ित करते रहे।
निक्की के परिवार वाले विपिन और उसके परिवार के बाकी सदस्यों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वे आरोपी के एनकाउंटर और उसके घर में बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। निक्की के पिता ने कहा कि विपिन के साथ-साथ इस घटना में उसकी मां, भाई और पिता भी दोषी हैं। सब के खिलाफ एक्शन होना चाहिए।
बता दें कि 21 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की को उसके पति, सास, ससुर और देवर ने मारपीट करने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। अस्पताल ले जाते वक्त महिला ने दम तोड़ दिया। पूरी घटना का निक्की की बड़ी बहन कंचन ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे निक्की आग की लपटों में घिरी हुई है। कंचन के मुताबिक, उन दोनों के साथ अक्सर मारपीट होती थी। निक्की के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।
*#WATCH | Greater Noida: Accused of murdering his wife Nikki over dowry demands, Vipin Bhati says, ... I have no remorse. I haven t killed her. She died on her own. Husband and wife often have fights, it is very common... pic.twitter.com/YrPFaYARuY
— ANI (@ANI) August 24, 2025
क्या पुतिन के साथ जेलेंस्की भी आएंगे भारत? पीएम मोदी का क्या है एजेंडा?
नूरपुर में फोरलेन किनारे हाईटेंशन लाइन का टॉवर गिरने की कगार पर, दहशत में लोग!
पीएम मोदी ने खुद को भी नहीं दी छूट, विपक्ष को क्या आपत्ति?
भदोही में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका से शादी की जिद में युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर
शुभमन गिल की ब्रांड वैल्यू में 40% उछाल, किंग कोहली को दे रहे टक्कर!
नालंदा में बाढ़ का कहर: पानी में ताश के पत्तों की तरह ढहा मकान
दहेज की आग: बेटे का खुलासा - पापा ने थप्पड़ मारा, फिर लाइटर से मम्मी को जला दिया!
नंदमुरी बालकृष्ण को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सम्मान, 50 साल का करियर मनाया गया!
हिमाचल में आपदा का तांडव: बालीचौकी में 14 घर तबाह, जयराम ठाकुर ने दिया सहायता का भरोसा
ड्रीम11 के जाने के बाद टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सरशिप की दौड़ में 3 बड़ी कंपनियां