ग्रेटर नोएडा में पत्नी को मां के साथ मिलकर जिंदा जलाने के आरोपी विपिन का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया।
यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस उसे हत्या में इस्तेमाल रसायन बरामद करने के लिए घटनास्थल पर ले जा रही थी। सिरसा चौराहे के पास विपिन ने गाड़ी से कूदने की कोशिश की और सुरक्षाकर्मियों से पिस्तौल छीनकर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में विपिन के पैर में गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में पूछताछ के दौरान, विपिन ने अपनी पत्नी की हत्या पर किसी भी तरह का पछतावा होने से इनकार कर दिया। उसने कहा, मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने उसे नहीं मारा। वह खुद मर गई। पति-पत्नी में झगड़े होते रहते हैं, यह आम बात है।
मृतका निक्की के पिता और परिवार ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल पैर में गोली मारने से न्याय नहीं होगा। उन्होंने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की है।
निक्की की सास और पति विपिन ने कथित तौर पर उसे 21 अगस्त को जिंदा जला दिया था। निक्की के परिवार वाले बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
निक्की की बहन कंचन ने बताया कि विपिन का कई अन्य लड़कियों के साथ चक्कर चल रहा था, जिसके कारण निक्की और विपिन के बीच विवाद होते थे। कंचन के अनुसार, एक बार निक्की के परिवार ने विपिन को रंगे हाथों एक लड़की के साथ दिल्ली में पकड़ा था।
21 अगस्त को निक्की और विपिन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि विपिन और उसकी सास ने निक्की को जलाकर मार डाला। घटना के दौरान कंचन ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें उनके अनुसार विपिन और ससुराल वाले निक्की के साथ मारपीट कर रहे थे।
निक्की के पिता ने कहा कि ससुराल वाले दहेज मांगते थे और उनकी मांगें अब पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी रीति-रिवाजों से की थी। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
मृतका के बेटे ने भी बताया कि कैसे उसकी दादी ने तेल छिड़का और उसके पिता ने लाइटर से उसकी माँ को जलाया। परिवार अब अदालत से आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहा है।
*#WATCH | Greater Noida: Accused of murdering his wife Nikki over dowry demands, Vipin Bhati says, ... I have no remorse. I haven t killed her. She died on her own. Husband and wife often have fights, it is very common... pic.twitter.com/YrPFaYARuY
— ANI (@ANI) August 24, 2025
पूजा पाल का सनसनीखेज आरोप: मेरी हत्या हुई तो अखिलेश यादव जिम्मेदार
राहुल गांधी की पप्पू यादव संग ठिठोली: पेट और वजन थोड़ा कम करिए!
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर महिलाओं में हाथापाई, वायरल हुआ वीडियो
भारत के दुश्मन हवा में उड़ जाएंगे! DRDO की मल्टिलेयर एयर डिफेंस सिस्टम में बड़ी सफलता
एशिया कप 2025: राशिद खान कप्तान, अफगानिस्तान ने घोषित की 17 सदस्यीय टीम
वीज़ा छूट से व्यापार तक: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक समझौता और पांच MoU पर हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल का राम भजन पर बेजोड़ डांस, वीडियो हुआ वायरल
फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका का भारत दौरा: प्रधानमंत्री मोदी से कल होगी मुलाकात
रणबीर कपूर का लव एंड वॉर लुक लीक! विकी कौशल से कहां होगी टक्कर?
कल होगी नई रेनो काइगर की लॉन्चिंग, वेन्यू, ब्रेजा और फ्रोंक्स को मिलेगी टक्कर!