प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल का राम भजन पर बेजोड़ डांस, वीडियो हुआ वायरल
News Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे राम भजनों की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो हाल ही में आयोजित स्वराज कॉन्क्लेव का बताया जा रहा है। कार्यक्रम में, सान्याल एक ऐसे समूह से मिले जो राम भजनों को ऊर्जावान अंदाज में गा और नाच रहा था।

संगीत और ताल की गूंज ने वहां मौजूद सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। माहौल से प्रभावित होकर सान्याल खुद को रोक नहीं पाए और भक्तिमय धुनों पर जमकर थिरकने लगे।

देश के जाने-माने अर्थशास्त्री संजीव सान्याल, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के एक प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने विश्व के कई बैंकों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में अपनी सेवाएं दी हैं।

सान्याल अर्थशास्त्र के साथ-साथ इतिहास, संस्कृति और भारतीय परंपराओं के भी गहरे जानकार माने जाते हैं।

वीडियो वायरल होने पर खुद संजीव सान्याल ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने लिखा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि स्वराज्य कॉन्क्लेव में उनके नाचने का एक छोटा सा वीडियो क्लिप वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि वे चाय पीने जा रहे थे जब उन्होंने गलियारे में नाच रहे एक समूह को देखा और उनके साथ शामिल हो गए।

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने सान्याल के डांस की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, क्या बात है, शानदार डांस। एक अन्य यूजर ने लिखा, किसी अधिकारी को इस तरह से नाचते हुए पहली बार देखा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एशिया कप 2025: अफगानिस्तान ने घोषित किया धाकड़ स्क्वाड, राशिद खान होंगे कप्तान!

Story 1

जिंदगी खत्म! बेकाबू कार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को हवा में उड़ाया, दिल दहलाने वाला वीडियो

Story 1

चील का बिजली सा हमला! हिरण के बच्चे को पंजों में दबाकर ले उड़ी, वीडियो देख लोग दंग

Story 1

वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी ने चलाई बाइक, सुरक्षाकर्मी ने युवक को मारा थप्पड़

Story 1

अंतरिक्ष में हनुमान चालीसा, मूंग की खेती: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुभांशु शुक्ला की असाधारण उपलब्धि को सराहा

Story 1

बादल फटने से पीड़ितों का फूटा गुस्सा, CM धामी को चमोली में झेलना पड़ा विरोध!

Story 1

तेलंगाना में करंट लगने से 4 लोग झुलसे, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

Story 1

अब भारत से पंगा लेना पड़ेगा महंगा! DRDO ने IADWS का किया सफल परीक्षण - दुश्मनों की उड़ जाएगी नींद

Story 1

वोट चोरी के बाद अब सत्ता चोरी!

Story 1

गुस्से से लाल हाथी ने सड़क पर पलटा ट्रक, वीडियो वायरल!