रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडियन एयरफोर्स स्पेस कॉन्फ्रेंस में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, ग्रुप कैप्टन पी. वी. नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन और ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुभांशु शुक्ला का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें बताया गया है कि वे बजरंग बली के भक्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में कई बार हनुमान चालीसा का पाठ किया होगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि एक हनुमान भक्त आज आसमान की ऊंचाइयों को छूकर लौटा है।
उन्होंने इस उपलब्धि को केवल विज्ञान की जीत नहीं, बल्कि विश्वास के साहस की गूंज बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि साधना का संदेश है, साधना यात्रा है। यह भारत का ही नहीं, संपूर्ण मानवता की प्रगति का प्रमाण है।
रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री के कथन को दोहराते हुए कहा कि यह स्पेस यात्रा का अंत नहीं, बल्कि शुरुआत है। भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में अभी और यात्रा करनी है। यह मानव सभ्यता की सामूहिक यात्रा का एक पड़ाव है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि शुभांशु शुक्ला भले ही वायु सेना की वर्दी पहने हों, लेकिन अंतरिक्ष में वे न केवल भारत, बल्कि पूरी मानवता के सशस्त्र बलों के प्रतिनिधि थे। उन्होंने विश्वास जताया कि सिविल क्षेत्र में उनका योगदान इतिहास में दर्ज होगा।
रक्षा मंत्री ने बताया कि शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में खेती भी की है। वे किसान परिवार से आते हैं और उनका किसान मन स्पेस में भी नहीं बदला। उन्होंने अंतरिक्ष में मेथी और मूंग की खेती की।
सिंह ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश रहा है, लेकिन उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि कोई किसान अंतरिक्ष में जाकर खेती करेगा। उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला का यह अनुभव आने वाले अंतरिक्ष अभियानों के लिए बेहद मददगार साबित होगा।
रक्षा मंत्री ने कहा कि आज हम एक ऐसे दौर में हैं, जहां अंतरिक्ष केवल सैन्य शक्ति या तकनीकी उपलब्धियों का प्रतीक नहीं है। यह मानव सभ्यता की सामूहिक यात्रा में एक नया मील का पत्थर है। भारत ने हमेशा वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया है और आज हमारे वैज्ञानिक, हमारे अंतरिक्ष यात्री इस संदेश को अंतरिक्ष की अनंत ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं।
#WATCH | Delhi: Defence Minister Rajnath Singh says, I was also told that you (Shubhanshu Shukla) are also a devotee of Bajrang Bali. And you must have read Hanuman Chalisa many times there (in Space)... Today, a devotee of Hanuman ji has returned after touching the heights of… pic.twitter.com/00BDP0HPHF
— ANI (@ANI) August 24, 2025
निक्की हत्याकांड: विवाहिता को जिंदा जलाने वाले आरोपी पति का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
हनुमान जी थे पहले अंतरिक्ष यात्री: अनुराग ठाकुर का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: कार ने पुलिसकर्मी को हवा में उछाला, हालत गंभीर
जिंदगी खत्म! बेकाबू कार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को हवा में उड़ाया, दिल दहलाने वाला वीडियो
निक्की हत्याकांड: आरोपी विपिन मुठभेड़ में घायल, हिरासत से भागने का प्रयास!
बीजेपी वाले मार देंगे और हम लोग जेल चले जाएंगे : पूजा पाल के बयान पर अखिलेश की चुप्पी टूटी
भारत का सुदर्शन चक्र IADWS सफल, पाकिस्तान-चीन में मची खलबली
पुजारा के संन्यास पर गमभीर की प्रतिक्रिया - तूफानों में डटे रहे , जाफर और भोगले ने सराहा सच्चा योद्धा
वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी ने चलाई बाइक, सुरक्षाकर्मी ने युवक को मारा थप्पड़
चेतेश्वर पुजारा का क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास, 102 शतक के साथ युग का अंत