ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन भाटी का पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे काबू में किया।
पुलिस आरोपी को मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान उसने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया।
सिरसा चौक के पास पुलिस ने आरोपी को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
नोएडा के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने विपिन को रुकने के लिए कहा था, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली मारी।
मीडिया से बातचीत के दौरान आरोपी विपिन ने दावा किया कि उसने कुछ नहीं किया है। उसने कहा कि न तो उसने निक्की को मारा है और न ही उसे इसका पछतावा है। आरोपी ने यह भी कहा कि पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं और निक्की ने आत्महत्या की है।
यह मामला ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र का है। सिरसा गांव में निक्की को कथित तौर पर उसके पति विपिन भाटी और ससुराल वालों ने दहेज के लिए आग लगाकर मार डाला। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विपिन और उसकी मां निक्की को बुरी तरह पीट रहे हैं।
मृतका की बहन कंचन ने बताया कि उसकी शादी भी उसी घर में विपिन के बड़े भाई से हुई है। कंचन ने बताया कि दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि विपिन ने निक्की को उसकी आंखों के सामने जला दिया। कंचन ने निक्की को बचाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल वालों ने उसे भी बुरी तरह पीटा।
निक्की के पिता ने आरोपियों के लिए फांसी की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी थी। जब वे अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि निक्की को उसके ससुराल वाले आग लगाकर भाग गए थे। पड़ोसियों ने निक्की को फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निक्की के पिता ने आरोप लगाया कि निक्की की सास ने उस पर मिट्टी का तेल डाला और विपिन ने उसे आग लगा दी। निक्की के बेटे ने भी बताया कि उसके पिता ने उसकी मां को उसके सामने ही लाइटर से आग लगा दी।
*#WATCH | Greater Noida, UP | Accused of murdering his wife Nikki over dowry demands, Vipin Bhati brought to the hospital for treatment, after he was shot in the leg during an encounter with the police. pic.twitter.com/DZMuAenvX5
— ANI (@ANI) August 24, 2025
रिम्स-2 विरोध: चंपाई सोरेन को हाउस अरेस्ट करना लोकतंत्र पर काला धब्बा, भाजपा का आरोप
पापा ने लाइटर से मां को जलाया...मासूम बेटे ने बयां की पिता-दादी की हैवानियत
भारत की आसमान में अभेद्य दीवार: स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण
मेरी मम्मा के ऊपर कुछ डाला, फिर आग लगा दी : ग्रेटर नोएडा में मासूम बेटे ने खोला मां की हत्या का राज
पुजारा का ऑस्ट्रेलिया में दीवार जैसा प्रदर्शन, भारत को दो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जिताई
बिहार में राहुल गांधी को किस! वोटर अधिकार यात्रा में गजब
धर्मस्थल षड्यंत्र: झूठे आरोप, फर्जी सबूत और हिंदू आस्था पर सवाल
वीज़ा छूट से व्यापार तक: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक समझौता और पांच MoU पर हस्ताक्षर
कैसे धर्राटे काट रही हैं ओफ्फो! 70 साल की दादी का बाइक पर गदर, वीडियो देख यूजर्स हैरान
6,6,6,6,6,6.... ट्रेविस हेड ने अफ्रीका को भी समझा इंडिया, 100 गेंदों पर ठोके इतने रन!