पापा ने लाइटर से मां को जलाया...मासूम बेटे ने बयां की पिता-दादी की हैवानियत
News Image

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए एक महिला को जलाकर मारने का मामला सामने आया है। गुरुवार को निक्की नाम की महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर जलाकर मार डाला।

जलने के बाद निक्की तड़पती रही, जिसे देख पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं पाए। दिल्ली ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

निक्की के करीबियों ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं, जिनमें निक्की का पति उसे बुरी तरह पीट रहा है। निक्की के मासूम बेटे ने अपने पिता और दादी की क्रूरता का खुलासा किया है।

मृतक निक्की के बेटे ने बताया कि उसके पिता ने मां पर कोई तरल पदार्थ फेंका और फिर आग लगा दी। उसने कहा कि पापा ने लाइटर से मां को आग लगा दी। निक्की का जलते हुए वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका निक्की की बहन कंचन ने इस घटना की पूरी कहानी बताई है। दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हुई है। कंचन की शादी आरोपी विपिन के बड़े भाई से हुई है। कंचन ने बताया कि निक्की की शादी साल 2016 में विपिन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

कंचन ने बताया कि 21 अगस्त को उसके साथ भी जमकर मारपीट की गई थी। ससुराल के लोग 36 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने कंचन को जान से मारने की धमकी दी थी। कंचन ने यह भी बताया कि आरोपी विपिन ने निक्की को उसकी आंखों के सामने जला दिया। उसने निक्की को बचाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल के लोगों ने उसे भी बहुत ज्यादा पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे पता चला कि पड़ोस के लोग निक्की को अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन उसकी मौत हो गई।

जहां एक ओर निक्की की बहन और बेटे ने घटना की पूरी जानकारी दी है, वहीं आरोपी विपिन अब भी अपनी बेगुनाही का ढोंग रच रहा है। सोशल मीडिया पर पहले ही कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें विपिन बुरी तरह से निक्की को पीट रहा है।

गिरफ्तारी से पहले विपिन ने सोशल मीडिया पर निक्की के साथ फोटो डालकर दावा किया कि निक्की ने आत्महत्या की है। उसने लिखा, तुमने मुझे बताया क्यों नहीं कि क्या हुआ था? तुम मुझे क्यों छोड़कर चली गई? तुमने ऐसा क्यों किया? दुनिया मुझे हत्यारा कह रही है, निक्की। उसने अन्य पोस्ट शेयर करते हुए खुद को बेगुनाह साबित करने की भी कोशिश की।

पुलिस ने निक्की की हत्या के मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मार देंगे BJP वाले, जेल जाएंगे हम लोग - पूजा पाल के आरोपों पर अखिलेश का पलटवार

Story 1

जम्मू-कश्मीर: सड़क हादसे में क्रिकेटर फरीद हुसैन की मौत, लापरवाही से गई जान

Story 1

संजू सैमसन के लिए मुश्किल! शुभमन गिल की वापसी से प्लेइंग XI में जगह खतरे में?

Story 1

फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका का भारत दौरा: प्रधानमंत्री मोदी से कल होगी मुलाकात

Story 1

भाजपा नेता मुन्ना बहादुर को पुलिस ने घसीटकर गाड़ी में बैठाया, जमकर काटा बवाल

Story 1

जंगल में आईने से हुआ भालू का सामना, खुद को देख रह गया दंग!

Story 1

ढाई साल की ट्रेनिंग ढाई महीने में! रक्षा मंत्री ने की ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की जमकर तारीफ

Story 1

चेतेश्वर पुजारा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक पोस्ट में बयां की भावनाएं

Story 1

पुजारा का संन्यास: क्रिकेट से ब्रेक नहीं, नई पारी की तैयारी!

Story 1

बर्बरता की सारी हदें पार! पति ने मां के साथ मिलकर पत्नी को जिंदा जलाया, हैवानियत का खौफनाक मामला सामने आया