भारत का सुदर्शन चक्र IADWS सफल, पाकिस्तान-चीन में मची खलबली
News Image

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने भारत की रक्षा क्षमताओं को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। ओडिशा के तट पर एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

डीआरडीओ के अनुसार, यह परीक्षण 23 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे किया गया।

आईएडीडब्ल्यूएस एक बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली है। इसमें स्वदेशी त्वरित प्रतिक्रिया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (क्यूआरएसएएम), उन्नत अति लघु दूरी वायु रक्षा प्रणाली (वीएसएचओआरएडीएस) मिसाइलें और एक उच्च शक्ति लेजर आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार (डीईडब्ल्यू) शामिल हैं।

यह डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (डीईडब्ल्यू), जो लेजर जैसी ऊर्जा का उपयोग करता है, हवा में दुश्मन के फाइटर जेट विमानों और मिसाइलों को नष्ट करने में सक्षम है।

डीआरडीओ ने इस सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों और इसे विकसित करने वालों को बधाई दी है। यह वायु रक्षा प्रणाली महत्वपूर्ण सुविधाओं से युक्त है, जो दुश्मन के हवाई खतरों से सुरक्षा प्रदान करने में प्रभावी होगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस वायु रक्षा हथियार प्रणाली के सफल विकास के लिए डीआरडीओ, भारतीय सशस्त्र बलों और उद्योग जगत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षण भारत की उन्नत रक्षा तकनीकों में बढ़ती विशेषज्ञता को दर्शाता है और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत देश की आत्मनिर्भरता को मजबूत करता है।

यह अनूठा उड़ान परीक्षण भारत की बहुस्तरीय वायु रक्षा क्षमता को स्थापित करता है, जो दुश्मन के हवाई खतरों के खिलाफ महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की क्षेत्रीय रक्षा को और सशक्त करेगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

DRDO का धमाल! स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम से दुश्मन के हमले होंगे नाकाम

Story 1

क्या पुतिन के साथ जेलेंस्की भी आएंगे भारत? पीएम मोदी का क्या है एजेंडा?

Story 1

क्यों पुजारा जैसे क्रिकेटर को नसीब नहीं हुआ फेयरवेल मैच? सोशल मीडिया पर लेना पड़ा संन्यास

Story 1

चेतेश्वर पुजारा का क्रिकेट से संन्यास, सुनहरे युग का अंत!

Story 1

दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी के पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Story 1

ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड स्वाहा! कैमरून ग्रीन की तूफानी सेंचुरी, 47 गेंदों में मचाई तबाही

Story 1

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर महिलाओं में हाथापाई, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

बिहार NDA में सीट बंटवारा लगभग तय, चिराग पासवान को झटका लगने की संभावना

Story 1

मेरी मम्मा के ऊपर कुछ डाला, फिर आग लगा दी : ग्रेटर नोएडा में मासूम बेटे ने खोला मां की हत्या का राज

Story 1

हमेशा देश के लिए दिल, दिमाग और शरीर झोंक दिया! चिंटू के संन्यास पर साथियों ने क्या कहा?