ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड स्वाहा! कैमरून ग्रीन की तूफानी सेंचुरी, 47 गेंदों में मचाई तबाही
News Image

कैमरून ग्रीन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैके में खेले गए तीसरे वनडे मैच में अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा।

ग्रीन ने मात्र 47 गेंदों में शतक पूरा किया, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। इस पारी में उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के 51 गेंद में लगाए गए शतक को पीछे छोड़ दिया।

ग्रीन ने 55 गेंद में ही 118 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट 214.55 रही और यह वनडे क्रिकेट में 11वां सबसे तेज शतक है।

250 के स्कोर पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ग्रीन ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल अभी भी ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं। उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ दिल्ली में सिर्फ 40 गेंदों में शतक जड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज वनडे शतक:

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर 431 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

यह ऑस्ट्रेलिया के वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 434 रन था, जो 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही बना था।

खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने पहली बार वनडे इतिहास में एक साथ शतक जड़े। ओपनर ट्रैविस हेड (142) और मिशेल मार्श (100) के अलावा कैमरन ग्रीन (नाबाद 118) ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को पस्त कर दिया। एलेक्स कैरी ने भी 37 गेंदों में 50 रन बनाए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ऐसी बेरहमी! मालिक ने नौकर पर छोड़ा शेर, डर से कांप उठा शख्स

Story 1

शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन: पुजारा ने क्रिकेट को कहा अलविदा

Story 1

आ गया दुश्मन देशों का काल, 2500 किमी दूरी तक मार गिराएगा मिसाइल!

Story 1

VIDEO: खतरे में पुल! सैलाब से झुका ब्रिज, अटकी लोगों की सांसें

Story 1

राहुल गांधी की पप्पू यादव को सलाह: वजन और पेट कम कीजिए!

Story 1

जिंदगी खत्म! बेकाबू कार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को हवा में उड़ाया, दिल दहलाने वाला वीडियो

Story 1

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में कूपर कोनोली ने रचा इतिहास, बने 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले स्पिनर

Story 1

कैसे धर्राटे काट रही हैं ओफ्फो! 70 साल की दादी का बाइक पर गदर, वीडियो देख यूजर्स हैरान

Story 1

चेतेश्वर पुजारा: जब दी वॉल ने हार के मुंह से छीनी जीत!

Story 1

भारत का एयर डिफेंस हुआ और भी मजबूत: DRDO का IADWS परीक्षण सफल