झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन नजरबंद
News Image

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को नजरबंद कर दिया गया है। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए उनके आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

चंपई सोरेन का आरोप है कि उन्हें घर से बाहर जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें आकर कहा है कि वे यहां से नहीं जा सकते।

सोरेन ने समाचार एजेंसी को बताया कि पुलिस ने कोल्हान से आने वाले उनके समर्थकों को जगह-जगह रोका है। बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, गुमला और खूंटी से आ रहे लोगों को भी रोका गया है।

चंपई सोरेन रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित जमीन के मामले में शाम को खुलासा करने वाले थे। उन्होंने कहा कि वे शाम 5 बजे उस जमीन का सारा इतिहास-भूगोल बताएंगे और उसी समय आगे की रणनीति के बारे में जानकारी देंगे।

सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नगड़ी के आदिवासी/मूलवासी किसानों की आवाज उठाने से रोकने के लिए झारखंड सरकार ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई सरकार की दमनकारी नीति का हिस्सा है।

रांची सिटी डीएसपी के.बी.रामन ने चंपई सोरेन को नजरबंद करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को निषेधात्मक कार्रवाई के तहत नजरबंद किया गया है और उन्हें अपने आवास से बाहर न निकलने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने नगड़ी स्थित प्रस्तावित जमीन के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। प्रस्तावित स्थल तक पहुंचने से पहले 6 लेयर की बैरिकेडिंग भी लगाई गई है ताकि किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन होने पर उसे रोका जा सके।

मामला यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन किसानों की उस मांग का समर्थन कर रहे हैं, जिसमें वे रिम्स-2 परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन पर विरोध जता रहे हैं। किसानों का आरोप है कि प्रशासन उन्हें उनकी जमीन से जबरन बेदखल कर रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राहुल गांधी की पप्पू यादव संग ठिठोली: पेट और वजन थोड़ा कम करिए!

Story 1

रिम्स-2 विरोध: हल जोतो, रोपा रोपो से पहले चंपाई सोरेन नजरबंद, कांग्रेस ने कहा - अराजकता बर्दाश्त नहीं

Story 1

क्या हनुमान जी थे अंतरिक्ष में जाने वाले पहले यात्री? अनुराग ठाकुर के बयान पर विवाद

Story 1

चेतेश्वर पुजारा को संन्यास के बाद BCCI देगी पेंशन, जानिए कितनी मिलेगी रकम

Story 1

चंदौली में बहेलियापुर बंधी का तटबंध टूटा, कई गांव जलमग्न

Story 1

कैसे धर्राटे काट रही हैं ओफ्फो! 70 साल की दादी का बाइक पर गदर, वीडियो देख यूजर्स हैरान

Story 1

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने सुनाए गगनयान के अद्भुत किस्से, एक दिन में देखे 16 सूर्योदय!

Story 1

कैमरून ग्रीन का तूफान, ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक!

Story 1

जब तूफान आया, पुजारा डटे रहे: गंभीर की भावुक विदाई, पोस्ट वायरल

Story 1

संस्कृत में एक श्लोक का अर्थ बताएं: रामभद्राचार्य की प्रेमानंद महाराज को खुली चुनौती, लोकप्रियता पर उठाए सवाल