क्या हनुमान जी थे अंतरिक्ष में जाने वाले पहले यात्री? अनुराग ठाकुर के बयान पर विवाद
News Image

हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे बच्चों के एक सवाल का जवाब देते हुए विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो हिमाचल प्रदेश के ऊना के एक स्कूल का बताया जा रहा है। इसमें अनुराग ठाकुर बच्चों से पूछते हैं कि अंतरिक्ष में जाने वाला पहला व्यक्ति कौन था? बच्चे जवाब देते हैं - नील आर्मस्ट्रांग।

इस पर अनुराग ठाकुर बच्चों के जवाब को काटते हुए कहते हैं, मुझे तो लगता है हनुमान जी थे। इतना कहकर अनुराग ठाकुर मंच पर खड़े होकर मुस्कुराते रहे। सभागार में मौजूद बच्चों और अध्यापकों के बीच खुसफुसाहट शुरू हो गई।

सांसद ठाकुर ने तर्क देते हुए कहा, क्योंकि हम अभी तक (हाथ बढ़ाकर) इतना ही देखते हैं। जब तक हमें अपने हजारों वर्ष पुरानी परंपरा, ज्ञान, संस्कृति का ज्ञान नहीं होगा, तब तक हम वहीं देख पाएंगे जो अंग्रेजों ने हमें दिखाया है।

उन्होंने अध्यापकों से अनुरोध करते हुए कहा कि टेक्स्ट बुक से बाहर निकलकर हमारे वेद, परंपरा और ज्ञान की तरफ बढ़ें, तो हमें बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग सांसद के इस बयान को बच्चों को गलत जानकारी देने और इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने वाला बता रहे हैं।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने लिखा, क्या इन लोगों ने ठान लिया है कि भारत को हजारों साल पीछे ले जाना है? कम से कम स्कूल के बच्चों को तो उल्टा ज्ञान नहीं देना चाहिए।

एक अन्य यूजर विनय ने लिखा, पढ़ाई-लिखाई छोड़ कर अगर मंत्री जी भी कहानी-किस्सों को साइंस बताने लगेंगे, तो बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। इतिहास और पौराणिक कथाओं का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन शिक्षा में सच और विज्ञान ही होना चाहिए।

अनुराग ठाकुर वर्तमान में लोकसभा सदस्य हैं और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं। वह पहले खेल मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वोटर अधिकार यात्रा: बिहार में राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर ज़ोरदार हमला, कहा - EC का BJP से गठबंधन!

Story 1

बेटिकट यात्री को चलती ट्रेन से फेंकने की कोशिश! RPF के एक्शन से मचा हड़कंप

Story 1

दुदुमा झरने में रील बनाते यूट्यूबर पानी में बहा, भद्रक में बैतरणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

Story 1

15000mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन! 50 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग का वादा

Story 1

चेतेश्वर पुजारा: जब दी वॉल ने हार के मुंह से छीनी जीत!

Story 1

चेतेश्वर पुजारा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक पोस्ट में बयां की भावनाएं

Story 1

मार देंगे BJP वाले, जेल जाएंगे हम लोग - पूजा पाल के आरोपों पर अखिलेश का पलटवार

Story 1

पुजारा का क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास, 2023 WTC फाइनल बना अंतिम मुकाबला

Story 1

हीरोइन की नाभि पर फ्रूट सलाद! डेजी शाह ने कन्नड़ इंडस्ट्री को लेकर क्यों कही ऐसी बात?

Story 1

पुरानी बातों पर मिट्टी, नए रिश्तों का निर्माण: पाकिस्तान की बांग्लादेश को पहल, ढाका का करारा जवाब