उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से तबाही, डरावना वीडियो सामने आया
News Image

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शुक्रवार आधी रात के बाद बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। थराली कस्बा, आसपास के गांव और बाजार इस घटना से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

भारी बारिश और मलबे से कई घर, दुकानें और सड़कें बह गई हैं। प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। उनका लक्ष्य प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालना और उन्हें सहायता पहुंचना है।

बादल फटने के बाद का एक भयावह वीडियो सामने आया है, जिसमें तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।

इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर भागने लगे। पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत कार्य के लिए गांव पहुंचीं। चेपड़ों बाजार में मलबे से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है।

एक व्यक्ति के लापता होने की खबर से स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है। जिला मजिस्ट्रेट राहत टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

पिथौरागढ़ में अधिकारियों ने बताया है कि थल-मुनस्यारी और मुनस्यारी-मिलम सड़कें भूस्खलन के कारण बंद कर दी गई हैं। पुलिस ने लोगों से बारिश और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने का आग्रह किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और अल्मोड़ा सहित कई जिलों में गरज, बिजली गिरने और बहुत तेज बारिश की संभावना जताई गई है। यह अलर्ट शनिवार दोपहर तक लागू रहेगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जानलेवा खेल! बच्चे ने सांप को मुंह से दबाकर पकड़ा, फिर लगा खेलने

Story 1

ट्रंप के आलोचक पूर्व NSA जॉन बोल्टन के घर FBI का छापा!

Story 1

रेखा गुप्ता: क्या दिल्ली की मुख्यमंत्री देश की सबसे टारगेटेड नेता हैं?

Story 1

11 मिनट में हावड़ा से सियालदह! पीएम मोदी ने किया तीन नए मेट्रो रूट का शुभारंभ, बच्चों संग की सवारी

Story 1

रोहित-विराट के फेयरवेल की चिंता न करें, वे फिट और अच्छा खेल रहे: राजीव शुक्ला

Story 1

दूसरी पारी में मिलेंगे: Dream11 का भावुक संदेश, अब जीतने पर पैसे नहीं, आईफोन!

Story 1

चलती ट्रेन से उतरी महिला, गिरने ही वाली थी कि देवदूत बनकर आया शख्स!

Story 1

भगवान नहीं, रावण बना डॉक्टर! पिता को किया मजबूर, झोले में बच्चे का शव लेकर पहुंचा DM ऑफिस

Story 1

रोहित-विराट के संन्यास पर BCCI उपाध्यक्ष का बड़ा बयान: क्या वाकई आखिरी वनडे सीरीज?

Story 1

दक्षिण अफ्रीकी तूफान: ब्रीट्जके ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, तोड़ा 48 साल पुराना रिकॉर्ड!