एक महिला चलती ट्रेन से उतरने के दौरान दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बची। एक व्यक्ति ने समय रहते उसकी जान बचा ली, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
यह घटना लोगों द्वारा दिखाई जाने वाली लापरवाही को उजागर करती है। अक्सर लोग जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश करते हैं, जैसे उन्हें अपनी जान की परवाह नहीं है।
वायरल वीडियो में दो महिलाएं चलती ट्रेन से उतर रही हैं। ट्रेन स्टेशन से रवाना हो रही होती है।
एक महिला तो आसानी से उतर जाती है, लेकिन दूसरी गलती कर बैठती है। वह ट्रेन से गिरते ही वाली थी कि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे बचा लिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला गेट पर लगे रॉड को पकड़कर उतरने की कोशिश करती है, लेकिन उतरने के बाद वह रॉड को छोड़ना भूल जाती है और ट्रेन आगे बढ़ने लगती है। इससे वह गिर जाती है और पटरी के नीचे जाने ही वाली थी कि एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया।
अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो महिला की जान जा सकती थी। उस व्यक्ति के सही समय पर किए गए काम ने महिला की जान बचा ली।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा गया है, गिरते हुए इंसान को थाम लेना ही इंसानियत की सबसे बड़ी पहचान है। जिंदगी की भीड़भाड़ में शायद यही छोटे-छोटे पल हमें याद दिलाते हैं कि इंसान होना सबसे बड़ी नेमत है।
लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, लोग इतने लापरवाह क्यों करते हैं? कुछ देर का सब्र नहीं कर सकते। दूसरे ने कहा, मैडम के हाथ में मैगनेट था क्या जो वो छोड़ ही नहीं पा रही रॉड को?
गिरते हुए इंसान को थाम लेना ही इंसानियत की सबसे बड़ी पहचान है।
— Shagufta khan (@Digital_khan01) August 22, 2025
ज़िंदगी की भीड़भाड़ में शायद यही छोटे-छोटे पल हमें याद दिलाते हैं कि इंसान होना सबसे बड़ी नेमत है। 🙏❤️ pic.twitter.com/gaOT31aKjm
गणेश चतुर्थी से पहले सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, वेतन 26 को!
बिहार की राजनीति में पिंडदान क्यों मचा रहा है बवाल?
भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग, सांसद ने सरकार को लिखा पत्र
कांग्रेस से BJP में आए नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बिहार को सौगात: पीएम मोदी ने 6,880 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
वर्दी उतार दो: सड़क पर योगी का पुलिसकर्मी को कड़ा संदेश, रिश्वतखोरी पर लगाई लगाम!
यमराज की बुआ का लड़का : छोटे बच्चे ने सांप को यूं दबोचा, सोशल मीडिया पर मची खलबली
मुंबई की ट्रैफिक में फंसे रोहित शर्मा, फैन को देख किया दिल जीतने वाला काम
अस्पताल से 3 बजे छुट्टी, 4 घंटे बाद मैदान में संजू सैमसन!
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आवारा कुत्तों के मुद्दे पर अब पूरे देश में लागू होंगे नए नियम