मुंबई की ट्रैफिक में फंसे रोहित शर्मा, फैन को देख किया दिल जीतने वाला काम
News Image

मुंबई में ट्रैफिक की समस्या से कोई अछूता नहीं है, और इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा भी इसका शिकार बन गए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मुंबई की ट्रैफिक में फंसे हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में रोहित शर्मा अपनी नई लैम्बोर्गिनी कार में बैठे हुए हैं और ट्रैफिक खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी हैं, जिनसे वह बातचीत कर रहे हैं।

तभी रोहित की नजर अपने एक फैन पर पड़ती है, जो उनका वीडियो बना रहा था। रोहित शर्मा ने तुरंत अपना हाथ उठाकर उस फैन का अभिवादन किया। फैन इस अप्रत्याशित प्रतिक्रिया से बेहद खुश हुआ।

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, रोहित शर्मा अपनी नई लैम्बोर्गिनी से मुंबई की ट्रैफिक में फंस गए थे, लेकिन फिर भी ट्रेनिंग से वापस घर जाते समय उन्होंने अपने फैन की ओर हाथ हिलाया। वो इंसान जिसका दिल सोने का है, रोहित शर्मा।

रोहित शर्मा ने हाल ही में अपनी पुरानी उरुस को एक नई लेम्बोर्गिनी उरुस SE से बदला है। इस परफॉर्मेंस SUV की कीमत 4.57 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। लाल रंग की इस SUV पर 3015 नंबर की प्लेट लगी हुई है, जिसका उनके परिवार और क्रिकेट करियर से खास संबंध है।

4.57 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत वाली लेम्बोर्गिनी उरुस SE बाजार में सबसे दमदार SUV में से एक है। इसमें 800 हॉर्स पावर का इंजन लगा है और यह 950 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार सिर्फ 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट और T20I से संन्यास ले लिया है। अब उन्हें केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए देखा जाएगा। भारत को अब अक्टूबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में रोहित शर्मा को खेलते हुए देखा जा सकता है। ऐसी भी खबरें हैं कि सितंबर-अक्टूबर महीने में इंडिया ए को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक वनडे सीरीज खेलनी है और इसमें रोहित शर्मा भी हिस्सा ले सकते हैं। यह अनौपचारिक वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले खेली जाएगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बंगाल में केंद्र का धन TMC कैडर पर खर्च, पीएम मोदी का कड़ा प्रहार

Story 1

शख्स का पसीना पराठा देख, लोगों ने छोड़ा बाहर खाना!

Story 1

थराली में बादल फटा, तहसील और घर मलबे में, तीन लापता, स्कूल बंद

Story 1

उत्तराखंड: चमोली में आधी रात बादल फटा, बच्ची की मौत, घर-दुकानें तबाह

Story 1

पटना में EOU का छापा: इंजीनियर के घर लाखों के नोटों में लगी आग!

Story 1

ऑनलाइन गेमिंग कानून से Dream11 का काम बंद, कंपनी ने कहा - हम दूसरी पारी में फिर मिलेंगे

Story 1

बिना नुकसान पहुंचाए 10 फीट के किंग कोबरा का शानदार रैंप वॉक, देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Story 1

मुंबई की ट्रैफिक में फंसे रोहित शर्मा, फैन को देख किया दिल जीतने वाला काम

Story 1

बिहार में राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला: लाइट काट दी, सोचते हैं आवाज बंद हो जाएगी...

Story 1

ड्यूटी पर जाने के लिए उफनता दरिया पार, नर्स के जज्बे को सलाम!