एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा सांप के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। यह दृश्य जितना विचलित करने वाला है, उतना ही खतरनाक भी।
वीडियो में, जिसकी उम्र लगभग 3 से 4 साल लग रही है, एक बच्चा हाथ में छड़ी पकड़े हुए है। वह पहले छड़ी से सांप को रोकता है और फिर उसे मुंह से दबाकर पकड़ लेता है।
बच्चे को सांप से बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है और वह उसे पकड़कर काफी खुश दिखाई दे रहा है। वहीं, सांप तड़पता और छटपटाता रहता है, लेकिन बच्चा उसे नहीं छोड़ता।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मंजू नाम की एक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, छोटू का यमराज के साथ उठना बैठना लगता है, लेकिन यह साहस जानलेवा भी साबित हो सकता है।
वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। लोगों ने वीडियो पर अपनी चिंता व्यक्त की है।
एक यूजर ने लिखा, छोटा बच्चा है नादान है, अगर थोड़ी भी गलती हो गई तो जान जा सकती है, उसके आस-पास के बड़े लोगों को ये बात ध्यान रखनी चाहिए।
एक अन्य यूजर ने लिखा, बच्चों को सांप से दूर रखना चाहिए, ये जानलेवा है।
हालांकि कुछ लोगों ने मजे भी लिए। एक यूजर ने लिखा, सांप प्रजाति में डर का माहौल है।
यह वीडियो बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही को उजागर करता है और यह याद दिलाता है कि जहरीले जानवरों के साथ खेलना कितना खतरनाक हो सकता है।
छोटू का यमराज के साथ उठना बैठना लगता है
— Manju (@cop_manjumeena) August 20, 2025
लेकिन यह साहस जानलेवा भी साबित हो सकता हैं😱 pic.twitter.com/nAuVU7DcaQ
बिना नुकसान पहुंचाए 10 फीट के किंग कोबरा का शानदार रैंप वॉक, देखकर फटी रह जाएंगी आंखें
आसमान का शिकारी: बाज ने लोमड़ी को दबोचा, वायरल वीडियो से बढ़ी धड़कनें!
हजारों फीट ऊपर विमान का फ्लैप टूटा, यात्रियों की थमी सांसें; लैंडिंग के बाद...
तेंदुए पर भारी पड़ा डॉगी, 300 मीटर तक घसीटा, वायरल वीडियो देख हैरान लोग!
बंदरों से बचने की कोशिश में 11000 वोल्ट का झटका, फिर हुआ चमत्कार!
राजस्थान रॉयल्स का बड़ा फैसला: संजू सैमसन IPL 2026 से बाहर!
नन्ही बच्ची ने हथिनी का थन पकड़कर कहा - दूध दो... , फिर जो हुआ वो दिल छू लेने वाला था!
राफेल ने दी F-35 को मात, भारत के लिए क्यों है ये खुशखबरी?
बिहार में सियासी हलचल: मस्जिद में राहुल, गया में मोदी, राजनीति किस करवट?
गड्ढे ने ली जान! स्कूटी सवार कार के नीचे, किसकी गलती?