ट्रंप के आलोचक पूर्व NSA जॉन बोल्टन के घर FBI का छापा!
News Image

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जॉन बोल्टन के मैरीलैंड स्थित आवास पर FBI ने छापा मारा है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई, जिसका संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा से बताया जा रहा है।

जांच का मुख्य केंद्र कथित तौर पर गोपनीय दस्तावेज हैं, जिनके बोल्टन के पास होने का संदेह है। अधिकारियों के अनुसार, यह जांच 2020 में उनकी विवादित आत्मकथा The Room Where It Happened के प्रकाशन के बाद शुरू हुई थी।

बोल्टन, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के आलोचक रहे हैं, खासकर भारत के प्रति ट्रंप के टैरिफ संबंधी रुख के। उन्होंने खुलकर इस नीति का विरोध किया था।

पूर्व FBI निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया पर छापे की पुष्टि करते हुए कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा कि FBI एजेंट एक मिशन पर हैं।

खबरों के अनुसार, यह जांच क्लासिफाइड दस्तावेजों से जुड़ी है और शुरुआत में ट्रंप प्रशासन के दौरान शुरू की गई थी, लेकिन बाद में राष्ट्रपति जो बिडेन के प्रशासन में इसे रोक दिया गया था।

बोल्टन ने एक बार सोशल मीडिया पर लिखा था कि जब ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर टैरिफ लगाया, लेकिन चीन पर नहीं, तो इससे भारत रूस और चीन के और भी करीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा था कि ट्रंप प्रशासन ने इसे अनदेखा कर अनजाने में गलती की।

बोल्टन ने यह भी कहा था कि अगर ट्रंप को इस बात से परेशानी है कि भारत रूसी तेल खरीदकर उसे रिफाइन कर विदेशी बाजार में बेच रहा है, तो इस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा था कि भारत ने किसी भी तरह के प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं किया है।

इससे पहले, व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने दावा किया था कि यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले, फरवरी 2022 में भारत का कच्चे तेल का आयात 1% से भी कम था। इसके बाद आयात तेजी से बढ़कर 15 लाख बैरल प्रतिदिन से अधिक हो गया, जो भारत की कुल तेल खरीद का 30% से ज्यादा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि भारत की रिफाइनरियां रूसी कच्चा तेल भारी छूट पर खरीदती हैं, उसे प्रोसेस करती हैं और फिर यूरोप, अफ्रीका और एशिया को महंगे दामों पर निर्यात करती हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हमर में रांची की सड़कों पर धोनी, सेना के प्रति प्रेम देख दंग रह गए लोग!

Story 1

भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे सर्जियो गोर, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ऐलान

Story 1

जोरदार टक्कर के बाद बाइकें बनीं चकरी, राहगीरों के उड़े होश!

Story 1

जुग जुग जीया हो! पीएम मोदी ने थामा सीएम नीतीश का हाथ, दिखा बिहारी अंदाज़

Story 1

शुभमन गिल पूरे टूर्नामेंट से बाहर! एशिया कप स्क्वॉड घोषणा के बाद बुरी खबर

Story 1

हिमाचल: सड़क टूटी, तो तार से झूलती निकाली गाड़ी, लोगों ने कहा - बढ़िया जुगाड़!

Story 1

गणेश चतुर्थी से पहले सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, वेतन 26 को!

Story 1

विधायक पूजा पाल का सनसनीखेज आरोप: ‘अगर मेरी हत्या हुई तो अखिलेश यादव होंगे जिम्मेदार’

Story 1

दूसरी पारी में मिलेंगे: Dream11 का भावुक संदेश, अब जीतने पर पैसे नहीं, आईफोन!

Story 1

बेटी के पिलाटिस स्टूडियो पर सचिन तेंदुलकर हुए भावुक, सानिया ने बढ़ाया हौसला