विधायक पूजा पाल का सनसनीखेज आरोप: ‘अगर मेरी हत्या हुई तो अखिलेश यादव होंगे जिम्मेदार’
News Image

इलाहाबाद: चायल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि अगर उनकी हत्या होती है, तो इसके लिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

पूजा पाल ने अपने पत्र में लिखा है कि उन्होंने अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, क्योंकि उनके पति के हत्यारों को सजा मिल गई है। उन्होंने कहा कि अब अगर उनकी मौत भी हो जाती है तो उन्हें गर्व होगा।

पाल ने यह भी लिखा कि समाजवादी पार्टी के लोग उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार गंदी गालियां दे रहे हैं और जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उन्हें बीच रास्ते में अपमानित कर मरने के लिए छोड़ दिया गया है, जिससे समाजवादी पार्टी के अपराधी तत्वों का मनोबल बढ़ गया है।

अपने पत्र में, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी को वोट देने के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अखिलेश यादव ने खुद कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब, दिल्ली के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट दिया था, फिर उन्हें सजा कैसे दी जा सकती है।

पूजा पाल ने यह भी दावा किया कि अखिलेश यादव, उनकी पत्नी और पूरी पार्टी ने कई बार भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने अपने स्वार्थ में अपनी सैफई प्राइवेट लि० कम्पनी को बढ़ाने के लिए दूसरे दलों को समर्थन दिया है।

पूजा पाल ने 16 जनवरी 2005 को राजू पाल से शादी की थी। राजू पाल, इलाहाबाद (पश्चिमी) विधानसभा सीट से बसपा विधायक थे। शादी के सिर्फ 9 दिन बाद, 25 जनवरी 2005 को उनकी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। पूजा पाल ने अपने पति की हत्या के बाद अतीक अहमद और उसके गुर्गों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और अतीक गैंग से लोहा लेने वाली नेता के रूप में उभरीं। उन्होंने 2007 और 2012 में बसपा के टिकट पर इलाहाबाद शहर (पश्चिम) से विधायक के रूप में जीत हासिल की। 2017 में चुनाव हारने के बाद, 2022 में पूजा पाल ने सपा के टिकट पर चायल विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी ने भाजपा से नजदीकी की वजह से पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रंप को लगेगी मिर्ची! 30 अगस्त को चीन और जापान दौरे पर रवाना होंगे PM मोदी

Story 1

क्या अब खून और क्रिकेट साथ-साथ बहेंगे? भारत-पाकिस्तान मैच पर संजय राउत का पीएम मोदी को पत्र

Story 1

एशिया कप से पहले शुभमन गिल की ब्लड रिपोर्ट आई सामने, फिजियो ने दी अहम सलाह

Story 1

46 साल के अफ्रीकी दिग्गज का टी20 में धमाका, करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन!

Story 1

मुंबई की ट्रैफिक में फंसे रोहित शर्मा, फैन को देख किया दिल जीतने वाला काम

Story 1

रूस से तेल खरीद? पसंद नहीं तो मत खरीदो, भारत का दो टूक जवाब

Story 1

मीरजापुर में डोंगिया जलाशय छलका, अहरौरा में बाढ़ का खतरा!

Story 1

हम साथ रहे तो अमेरिका की दादागीरी खत्म: चीन का भारत को खुलकर साथ

Story 1

तेजस्वी यादव पर PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर FIR दर्ज

Story 1

रोमांचक कैच: इंग्लिस की छलांग ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को अहम विकेट!