तेजस्वी यादव पर PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर FIR दर्ज
News Image

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पिछले 24 घंटों में उनके खिलाफ दो राज्यों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

यह मामला प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में दर्ज किया गया है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मोदी की गया रैली को जुमलों की दुकान बताया था। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से बीजेपी विधायक मिलिंद रामजी नरोटे की शिकायत पर तेजस्वी यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्ट साझा किया था।

गढ़चिरौली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 196(1)(ए)(बी), 356(2)(3), 352, और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दर्ज हुए इन दो मामलों से तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भी भारतीय जनता पार्टी की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता की शिकायत पर सदर बाजार थाने में तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। शिकायतकर्ता शिल्पी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ तेजस्वी यादव की अमर्यादित टिप्पणी से पूरा देश गुस्से में है। इसलिए पुलिस तेजस्वी यादव के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे।

तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कार्टून शेयर किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गया रैली को बयानबाजी की दुकान बताया गया था। रैली से पहले एक्स पर शेयर किए गए इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को एक दुकानदार के रूप में दिखाया गया था। दुकान के साइन बोर्ड पर लिखा था, बयानबाजी की मशहूर दुकान ।

इस पोस्ट में, तेजस्वी यादव ने मोदी से बिहार में एनडीए के 20 सालों के साथ-साथ अपने 11 साल के शासन का हिसाब देने को कहा था। उन्होंने लिखा था कि आज गया में झूठ और बयानबाजी की दुकान सजेगी! प्रधानमंत्री जी, गया में आप बेढंगी जुबान से आज झूठ और बयानबाजी का हिमालय खड़ा करेंगे, लेकिन बिहार की न्यायप्रिय जनता दशरथ मांझी की तरह आपके झूठ और बयानबाजी के इन विशाल पहाड़ों को ढहा देगी। अपने 11 साल और एनडीए सरकार के 20 सालों के शासन का हिसाब दो?

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों गया में एक जनसभा में आरजेडी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि एक समय था जब लालटेन राज में यहां कैसी दुर्दशा थी। लालटेन राज में ये इलाका लाल आतंक से जकड़ा था। माओवादियों के कारण शाम के बाद कहीं आना-जाना मुश्किल था। लालटेन राज में गयाजी जैसे शहर अंधेरे में डूबे रहते थे। इनकी सरकारों ने जनता के पैसों का मोल कभी नहीं समझा, इनके लिए जनता के पैसों का मतलब खुद की तिजोरी भरना था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चलती ट्रेन से उतरी महिला, गिरने ही वाली थी कि देवदूत बनकर आया शख्स!

Story 1

चिरंजीवी के 70वें जन्मदिन पर पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन ने दी भावुक बधाई

Story 1

पावरबैंक की जरूरत खत्म! Realme ला रहा 10000mAh से भी ज्यादा बैटरी वाला फोन, लॉन्चिंग डेट जानिए

Story 1

ममता आएं या न आएं, कोलकाता मेट्रो चलती रहेगी

Story 1

राज ठाकरे से मिलकर फडणवीस ने उद्धव को किया फोन, उपराष्ट्रपति चुनाव में मांगा समर्थन

Story 1

नौकरानी की घिनौनी हरकत: बर्तनों पर पेशाब छिड़कते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल

Story 1

गड्ढे ने ली जान! स्कूटी सवार कार के नीचे, किसकी गलती?

Story 1

साहब, मेरे नवजात को ज़िंदा कर दो! - बेबस पिता की गुहार

Story 1

दक्षिण अफ्रीका का ऑस्ट्रेलिया पर धावा, लगातार 5वीं वनडे सीरीज जीती

Story 1

चंद्रयान-3: विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर - 2 साल में क्या हुआ? ISRO मिशन की पूरी टाइमलाइन