उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक पिता अपने मृत नवजात शिशु को थैले में लेकर जिलाधिकारी (DM) कार्यालय पहुंचा और बिलख-बिलख कर न्याय की गुहार लगाने लगा।
विपिन गुप्ता नामक यह व्यक्ति भीरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने अपनी गर्भवती पत्नी रूबी को महेवागंज स्थित गोलदार हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। विपिन का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान पत्नी की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने लापरवाही बरती।
विपिन के अनुसार, गोलदार हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पत्नी को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दूसरे अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान पता चला कि बच्चे की पेट में ही मृत्यु हो चुकी थी।
विपिन का कहना है कि गोलदार हॉस्पिटल के डॉक्टर इलाज करने की बजाय लगातार उनसे पैसे की मांग करते रहे, जिसके कारण उनके बच्चे की जान चली गई। उसने आरोपियों पर भ्रूण हत्या और मरीज की जान जोखिम में डालने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
शुक्रवार दोपहर को जब विपिन गुप्ता नवजात शिशु का शव लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा, तो वहां हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संतोष गुप्ता ने बताया कि एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह की मौजूदगी में गोलदार हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
इस घटना ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*उत्तर प्रदेश📍
— Priya singh (@priyarajputlive) August 22, 2025
लखीमपुर खीरी में निजी अस्पताल के लापरवाह के कारण एक नवजात बच्चे की जान चली गईं ।
नवजात बच्चे का शव झोले में लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा पिता, अफसरों से लगाई न्याय की गुहार pic.twitter.com/CtZldvDqZD
चंद्रयान-3: विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर - 2 साल में क्या हुआ? ISRO मिशन की पूरी टाइमलाइन
बाढ़ में भी अडिग! इस घर के बनाने वाले को सलाम, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
तेंदुए पर भारी पड़ा डॉगी, 300 मीटर तक घसीटा, वायरल वीडियो देख हैरान लोग!
बाढ़ में डूबा शहर, फिर भी टेबल लगाकर शराब पीते दिखे दो लोग!
इंजीनियर के घर छापे में अकूत संपत्ति: नालियों में भरे नोटों से सीवरेज जाम!
भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग, सांसद ने सरकार को लिखा पत्र
LAC और LoC पर अब पलक झपकते ही पहुंचेगी रसद, भारतीय वायुसेना में शामिल होंगे 50 नए C-295 विमान!
छोटी बच्ची ने मांगी हथनी से दूध, फिर हुआ कुछ ऐसा...
ट्रेन में अकेली सो रही लड़की से RPF जवान ने की छेड़छाड़, वीडियो वायरल
डिंपल यादव पर क्रश बताने के बाद स्वरा भास्कर का बदला ट्विटर बायो: सर्वनाश के बीच राह तलाश रही हूं!