बाढ़ में भी अडिग! इस घर के बनाने वाले को सलाम, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
News Image

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो देखने वालों को हैरान कर रहा है। यह वीडियो बाढ़ के समय का है। हालांकि, यह बाढ़ कब और कहां आई, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन वीडियो में एक घर दिखाई दे रहा है जो बाढ़ के पानी के बीचोंबीच मजबूती से खड़ा है।

पानी का तेज बहाव उस घर को जरा भी हिला नहीं पा रहा है। जहां बाढ़ में कई घर बह जाते हैं, वहीं यह घर चट्टान की तरह टिका हुआ है। यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @byomkesbakshy नामक अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, इस घर बनाने वाले ठेकेदार को ढूंढा जाए और बड़े-बड़े पुल बनाने का कॉन्ट्रैक्ट इसे ही दिया जाए।

वीडियो को खबर लिखे जाने तक काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लग रहा है कि पूरा घर ही कंक्रीट से बना दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- बात तो एकदम सही है, इस ठेकेदार में कोई झोल झाला नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कमाल कारीगरी है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोर रहा है और लोग उस ठेकेदार की कारीगरी की प्रशंसा कर रहे हैं जिसने इतनी मजबूती से घर बनाया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रिंकू का तूफानी शतक भी दुबई में दिलाएगा पानी!

Story 1

पंजाब में एलपीजी टैंकर विस्फोट: गांव में फैली आग, दो की मौत, 50 से अधिक झुलसे

Story 1

एरिन का कहर: अमेरिका पर मंडरा रहा चक्रवाती तूफान, महाविनाश की आशंका!

Story 1

थराली में बादल फटा, तहसील और घर मलबे में, तीन लापता, स्कूल बंद

Story 1

फेरारी जैसी अर्थव्यवस्था अब भी डंपर की हालत में मुनीर के बयान पर राजनाथ का करारा जवाब

Story 1

ब्रह्मोस का जलवा: ऑपरेशन सिंदूर से कराह रहा पाकिस्तान, रनवे के लिए जारी किया नया NOTAM

Story 1

डिंपल यादव पर क्रश बताने के बाद स्वरा भास्कर का बदला ट्विटर बायो: सर्वनाश के बीच राह तलाश रही हूं!

Story 1

ब्रेट्ज्की का विश्व रिकॉर्ड: वनडे इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने किया यह कमाल

Story 1

CPL 2025: रिजवान का शर्मनाक प्रदर्शन, गली क्रिकेट में भी नहीं होते ऐसे आउट!

Story 1

राहुल, तेजस्वी से मिलकर नाम कटने का दावा करने वाले अमन का झूठ पकड़ा गया!