एरिन का कहर: अमेरिका पर मंडरा रहा चक्रवाती तूफान, महाविनाश की आशंका!
News Image

अटलांटिक महासागर में उठा चक्रवाती तूफान अमेरिका के पूर्वी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 14 अगस्त को यह एक सामान्य उष्णकटिबंधीय तूफान था, लेकिन 24 घंटों के भीतर ही यह श्रेणी-1 से श्रेणी-5 के भयंकर तूफान में तब्दील हो गया है।

यह तूफान प्यूर्टो रिको, कैरेबियाई द्वीपों और अमेरिका के पूर्वी तट पर भीषण तबाही मचा सकता है। नेशनल हरिकेन सेंटर ने उत्तरी कैरोलिना और न्यू जर्सी के लिए चेतावनी जारी की है, क्योंकि हवाओं की गति 260 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई है।

नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार, तूफान एरिन 22 अगस्त की सुबह अटलांटिक महासागर की उत्तर-पश्चिम दिशा में है और लगभग 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अमेरिका और बरमूडा की ओर यह खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है, जिसके चलते इन इलाकों में 425 किलोमीटर तक के क्षेत्र में भयंकर तूफानी हवाएं चल रही हैं।

भारी बारिश हो रही है और 12 से 20 फीट ऊंची समुद्री लहरें उठ सकती हैं, जिससे इन इलाकों की बाहरी और अंदरुनी सड़कें पूरी तरह पानी में डूब सकती हैं।

चक्रवाती तूफान एरिन के कारण लीवार्ड आइलैंड्स के एंग्विला, सेंट मार्टिन, सेंट बार्थेलेमी, साबा, सेंट यूस्टेटियस और सिंट मार्टन में तूफानी हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश होने की आशंका है।

अमेरिका के पूर्वी तट पर फ्लोरिडा से न्यू इंग्लैंड तक और अटलांटिक महासागर के किनारे बसे कनाडा तक विनाशकारी और खतरनाक समुद्री लहरें उठ सकती हैं। तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने और बाढ़ आने की संभावना है। समुद्री लहरें जानलेवा साबित हो सकती हैं और तटीय इलाकों में जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।

नेशनल हरिकेन सेंटर की चेतावनी के बाद उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर जोश स्टीन और न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने स्टेट इमरजेंसी घोषित कर दी है। न्यू जर्सी की सभी 21 काउंटियों में गुरुवार दोपहर से ही आपातकाल लागू है, क्योंकि तूफान एरिन के कारण न्यू जर्सी के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बाढ़ आ सकती है।

23 अगस्त शनिवार की सुबह 2 से 3 फीट ऊंची ज्वारीय बाढ़ आने की आशंका है। फिलाडेल्फिया और न्यूयॉर्क शहर के आस-पास एक फीट तक समुद्र का जलस्तर बढ़ सकता है। न्यू जर्सी तट पर शुक्रवार शाम तक 7 से 12 फीट ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। लॉन्ग बीच आइलैंड, ओशन सिटी और अटलांटिक सिटी जैसे इलाकों में हवा की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है।

स्टेट इमरजेंसी लागू होने के बाद न्यू जर्सी में नेशनल गार्ड और रेस्क्यू टीमें तैनात कर दी गई हैं। समुद्र तटों पर लोगों को जाने से रोक दिया गया है। लोगों को दोपहिया वाहन, रेडी-टू-ईट फूड और जनरेटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

लोगों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग के संपर्क में रहने और घर खाली करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। न्यू जर्सी के केप से लेकर सैंडी हुक तक बने सभी समुद्री बीच बंद कर दिए गए हैं। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने कोनी आइलैंड और ब्राइटन बीच बंद रखने का ऑर्डर दिया है। लोगों और पर्यटकों को डेयर और हाइड काउंटी प्रशासन ने ओक्राकोक और हैटरस द्वीप खाली करने को कह दिया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

माइक्रोफाइबर बना सांपों का दुश्मन! रेंगना हुआ मुश्किल, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

बाढ़ में भी अडिग! इस घर के बनाने वाले को सलाम, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

Story 1

ऐसा अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं देखा: जयशंकर का ट्रंप की टैरिफ नीति पर करारा जवाब!

Story 1

शख्स का पसीना पराठा देख, लोगों ने छोड़ा बाहर खाना!

Story 1

ट्रंप के टैरिफ से झुकेगा नहीं भारत! विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई सरकार की रणनीति

Story 1

आपके जैसे कई आए और गए; इस्तीफा दे दूंगा - विधायक और डॉक्टर में तीखी बहस!

Story 1

हिंसा की हर हद पार! मालिक ने मजदूर पर छोड़ा खूंखार शेर, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Story 1

नौकरानी की घिनौनी हरकत: बर्तनों पर पेशाब छिड़कते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल

Story 1

ट्रेन में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल: सिपाही की शर्मनाक हरकत से मचा हड़कंप

Story 1

दीदी का अनोखा जुगाड़: बाल्टी में पैर डालकर मसाला देने का वायरल वीडियो!