औरंगाबाद में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बिहार में जारी वोट अधिकार यात्रा के दौरान एक और व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से कटने का दावा झूठा साबित हुआ है।
औरंगाबाद के अमन कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कहा था कि गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण गरीब और अनपढ़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने भी इस बात का समर्थन किया था।
हालांकि, चुनाव आयोग ने फैक्ट चेक किया, जिसके बाद पता चला कि अमन कुमार का नाम वोटर लिस्ट में मौजूद है। औरंगाबाद जिला प्रशासन ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें अमन खुद यह स्वीकार कर रहे हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है।
अमन ने बताया कि जानकारी के अभाव में उन्होंने ऐसा कह दिया था। उन्होंने कहा कि अब वह संतुष्ट हैं और सही से चेक न कर पाने के कारण वह अपना नाम नहीं देख पाए थे। उन्हें अब कोई आपत्ति नहीं है।
इससे पहले, रोहतास की रंजू देवी और नवादा के सुबोध कुमार ने भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम न होने का दावा किया था, जो बाद में झूठा साबित हुआ।
रंजू देवी ने बताया था कि उन्होंने वार्ड सचिव के कहने पर राहुल गांधी के सामने ऐसा कहा था, जबकि बूथ पर लगी लिस्ट में उनके और उनके परिजनों के नाम थे।
सुबोध कुमार ने यात्रा के दौरान राहुल गांधी से कहा था कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में वोट डाला था, लेकिन इस बार जारी प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। आयोग ने बताया कि सुबोध का नाम पहले भी वोटर लिस्ट में नहीं था, और उन्होंने बीएलओ द्वारा फॉर्म भरने की बात कहने पर भी मना कर दिया था। उन्होंने कोई दावा और आपत्ति दर्ज नहीं कराई।
चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को एक स्वागत योग्य कदम बताया है, जो मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाता है। चुनाव आयोग ने लोगों से अफवाहों और गलत जानकारी से दूर रहने और सही जानकारी के साथ लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया है।
*विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चुनाव आयोग का स्वागतयोग्य कदम है। यह मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी व विश्वसनीय बनाता है।
— District Aurangabad (@ArngDistrict) August 21, 2025
❌ अफ़वाहों और ग़लत जानकारी से दूर रहें,
✅ सही जानकारी से ही लोकतंत्र मज़बूत होता है।@ECI@CEOBihar@IPRD#ECI #वोट_का_अधिकार #कोई_योग्य_मतदाता_छूटे_ना https://t.co/ZD9Ne9tPAy pic.twitter.com/sBoBfmwKzF
पाकिस्तान अभी भी डंपर है तो ये उनकी नाकामी : आसिम मुनीर के बयानों पर राजनाथ सिंह ने ली चुटकी
गयाजी से पीएम मोदी का बिहार को तोहफा: 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
वॉट्सऐप का धमाका! मैसेज ऑप्शन में एआई की एंट्री, जानें क्या है खास
चलती ट्रेन से उतरी महिला, गिरने ही वाली थी कि देवदूत बनकर आया शख्स!
मेरी हत्या हुई तो सपा-अखिलेश यादव को दोषी माना जाए: पूजा पाल ने पत्र लिखकर जताई हत्या की आशंका
हरियाणा विधानसभा सत्र 27 तक, विज का कांग्रेस पर हमला: लोकतांत्रिक नहीं, नेता नहीं मानते!
कमज़ोर दिल वाले न देखें! चील ने किया ऐसा शिकार कि कांप उठेगा दिल
मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करने की पेशकश की, कहा - ऐसे संतों का रहना जरूरी
बिहार की राजनीति में पिंडदान क्यों मचा रहा है बवाल?
क्या अब खून और क्रिकेट साथ-साथ बहेंगे? भारत-पाकिस्तान मैच पर संजय राउत का पीएम मोदी को पत्र