राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है। सर्जियो दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत भी होंगे।
यह घोषणा ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर की।
सर्जियो गोर वर्तमान में व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस के डायरेक्टर हैं। अमेरिकी सीनेट की मंजूरी के बाद वह भारत में अमेरिका के स्थायी राजदूत बनेंगे।
एरिक गार्सेटी के पद छोड़ने के सात महीने बाद अमेरिका ने भारत में अपना स्थायी राजदूत नियुक्त किया है। सर्जियो भारत में 26वें अमेरिकी राजदूत होंगे।
ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वह सर्जियो गोर को भारत के लिए अमेरिका का अगला राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत के रूप में नियुक्त कर रहे हैं।
ट्रंप ने सर्जियो गोर को अपना करीबी सहयोगी, मित्र और विश्वासपात्र बताया, जिस पर वह पूरी तरह भरोसा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र के लिए यह जरूरी है कि उनके पास ऐसा व्यक्ति हो जो उनके एजेंडे को पूरी तरह लागू कर सके और मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) के लक्ष्य की ओर ले जाए।
सर्जियो गोर लंबे समय से ट्रंप के राजनीतिक और व्यक्तिगत विश्वासपात्र रहे हैं। उन्होंने ट्रंप के ऐतिहासिक प्रेसिडेंशियल कैम्पेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने ट्रंप की बेस्टसेलिंग किताबों के प्रकाशन में योगदान दिया, और ट्रंप के समर्थन में एक बड़े सुपर पैक का नेतृत्व किया।
व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस के डायरेक्टर के रूप में, गोर ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के लिए कर्मचारी चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ट्रंप ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि सर्जियो गोर और उनकी टीम ने रिकॉर्ड समय में संघीय सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग 4,000 अमेरिका फर्स्ट पैट्रियट्स को नियुक्त किया, जिससे सरकारी विभागों और एजेंसियों में 95% से अधिक पद भरे जा चुके हैं।
US President Donald Trump posts, I am pleased to announce that I am promoting Sergio Gor to be our next United States Ambassador to the Republic of India, and Special Envoy for South and Central Asian Affairs... For the most populous Region in the World, it is important that I… pic.twitter.com/KI3ytYuZXG
— ANI (@ANI) August 22, 2025
पुल से गाड़ी पर कूदने की कोशिश पड़ी भारी, सीधे नीचे गिरा युवक, वायरल वीडियो!
तेंदुए पर भारी पड़ा डॉगी, 300 मीटर तक घसीटा, वायरल वीडियो देख हैरान लोग!
श्रीकृष्ण को माखन चोर कहना: भक्ति या अपमान? मोहन सरकार की नई बहस
आसमान से गिरा खूनी बाज ! हिरण को दबाकर ले गया, देखकर कांप उठे लोग
ड्यूटी निभाने का जज्बा: नर्स ने उफनते नाले को कूदकर पार किया!
ट्रंप और EU नेताओं से मुलाकात के बाद NATO महासचिव यूक्रेन पहुंचे, जेलेंस्की का बड़ा संदेश
ट्रंप के आलोचक पूर्व NSA जॉन बोल्टन के घर FBI का छापा!
बिहार RJD में भूचाल! पीएम मोदी की रैली में दो विधायकों की एंट्री
ढाई साल की बच्ची के हाथ में छिपकली: फिर जो मासूम बोली, सुनकर रह जाएंगे हैरान!
क्या रोहित और विराट की जल्द होगी विश्व क्रिकेट से विदाई? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया जवाब