कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। सोनी टीवी पर प्रसारित इस शो में उत्तराखंड के आदित्य कुमार ने एक करोड़ रुपए जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस सीजन के पहले करोड़पति बने हैं।
आदित्य ने अपनी बुद्धिमानी से न केवल करोड़पति का ख़िताब जीता, बल्कि वो 7 करोड़ के आखिरी पड़ाव तक भी पहुंचे।
एक करोड़ के सवाल के लिए अमिताभ बच्चन ने आदित्य से विज्ञान से जुड़ा प्रश्न पूछा था। आदित्य ने बड़ी चतुराई से इसका सही जवाब दिया और करोड़पति बन गए।
1 करोड़ के लिए सवाल था: पहले परमाणु बम में इस्तेमाल होने वाले प्लूटोनियम तत्व को अलग करने वाले वैज्ञानिक के नाम पर इनमें से किस तत्व का नाम पड़ा है?
विकल्प थे:
आदित्य ने 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, जिससे आइंस्टीनियम और माइटनेरियम विकल्प हट गए। इसके बाद उन्होंने जोखिम उठाते हुए सीबोर्गियम को चुना, जो सही जवाब निकला।
सही जवाब देते ही अमिताभ बच्चन ने खुशी से आदित्य को गले लगाया और बधाई दी। आदित्य ने बताया कि जब उन्हें शो से कॉल आया था, तो किसी ने उन पर यकीन नहीं किया था।
शो के दौरान, अमिताभ बच्चन ने आदित्य से उनके भविष्य के बारे में पूछा। आदित्य ने बताया कि वो एनएसजी में जाना चाहते हैं। बच्चन उनकी लगन से प्रभावित हुए।
करोड़पति बनने के बाद आदित्य 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचे। अमिताभ बच्चन ने उनसे सवाल पूछा: इन में से कौन से जापानी कलाकार 1930 के दशक में भारत आए थे और उन्होंने ताजमहल, सांची स्तूप और एलोरा गुफाओं को दर्शाते हुए एक प्रसिद्ध सीरीज को चित्रित किया था?
विकल्प थे:
आदित्य विकल्पों को देखकर भ्रमित हो गए और कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे। उन्होंने 7 करोड़ का सवाल अटेंप्ट करने से मना कर दिया और 1 करोड़ की राशि के साथ शो छोड़ दिया। सही जवाब हिरोशी योशिदा था।
इस शानदार जीत पर अमिताभ बच्चन ने आदित्य को एक ब्रेजा कार भी उपहार में दी।
Dekhiye Kaun Banega Crorepati Aaj raat 9 baje sirf #SonyEntertainmentTelevision and Sony LIV par.@SrBachchan #KBC #KaunBanegaCrorepati #AmitabhBachchan #KBC2025 #JahanAkalHaiWahanAkadHai #KBC17 #StayTuned pic.twitter.com/foJxPpJVhg
— sonytv (@SonyTV) August 20, 2025
ट्रंप का अगला निशाना वेनेजुएला? तेल भंडार पर कब्ज़ा करने की साज़िश!
भोपाल में मछली फैमिली की तीन मंजिला हवेली पर बुलडोजर, जानिए क्या है पूरा मामला
गजब! ऐसा उच्च कोटि का एक्सीडेंट पहले कभी नहीं देखा होगा!
रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की आप नेता गोपाल इटालिया के साथ तस्वीर झूठी, पड़ताल में खुलासा
अब मात्र 25 रुपये में होगी ECG की जांच, खान सर ने शुरू की पहल
एथर का धमाका: सबसे सस्ता ई-स्कूटर आ रहा है, EL प्लेटफॉर्म की पहली झलक!
गला दबाया, सांस रोकी, मुंह काला किया... LIVE स्ट्रीमिंग में हुई मशहूर स्ट्रीमर की मौत!
नवादा में राहुल गांधी के काफिले की गाड़ी से पुलिसकर्मी घायल, ड्राइवर पर मामला दर्ज, भाजपा का तंज
क्रिकेट जगत में शोक: 100 फिफ्टी, 60 शतक और 350 विकेट लेने वाले दिग्गज बॉब सिम्पसन का निधन
वो शिव का भक्त है, उसे माफ कर दें : रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी की मां की गुहार