फ्रांस से एक दुखद खबर सामने आई है। 46 वर्षीय फ्रांसीसी स्ट्रीमर राफेल ग्रैवेन, जो ऑनलाइन दुनिया में जीन पोरमानोव या जेपी के नाम से जाने जाते थे, की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान मौत हो गई। वह करीब 12 दिन से लगातार स्ट्रीमिंग कर रहे थे।
राफेल ग्रैवेन पूर्व सैन्यकर्मी थे और ऑनलाइन दुनिया में उनके लाखों प्रशंसक थे। वे वीडियो गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग और एक्सट्रीम चुनौतियों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 2023 से कई बड़े क्रिएटर्स के साथ मिलकर कंटेंट बनाया था।
उनकी आखिरी लाइव स्ट्रीम में वह अन्य कंटेंट क्रिएटर्स ओवेन सेनाज़ांडोटी (Naruto नाम से जाने जाते हैं) और साफीने हमादी के साथ थे। लगातार स्ट्रीमिंग के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और नींद लेने के दौरान वीडियो में उन्हें आखिरी सांस लेते हुए देखा गया। लाइव दर्शक डोनेशन के जरिए मैसेज भेजकर बाकी साथियों को सतर्क करने की कोशिश करते रहे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राफेल लंबे समय से लाइव स्ट्रीमिंग में अपमानजनक और कठोर व्यवहार का शिकार हो रहे थे। कई पुराने वीडियोज में उन्हें मजाक उड़ाने, बुली करने, शारीरिक हमले करने और अपमानजनक स्टंट्स का निशाना बनाया गया था। माना जा रहा है कि इसी तरह का दबाव उनकी मौत की वजह बना।
ओवेन सेनाजांडोटी ने इंस्टाग्राम पर उनकी मौत की घोषणा की। इस खबर के बाद उनके फैंस और ऑनलाइन कम्युनिटी में गहरा सदमा है। कई लोगों का कहना है कि लगातार मानसिक दबाव और दूसरों के मजाक का शिकार होना किसी की जान भी ले सकता है।
Disclaimer: जीवन अनमोल है। जी भरकर जिएं। इसका पूरी तरह सम्मान करें। हर पल का आनंद लें। किसी बात-विषय-घटना के कारण व्याथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं। अच्छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं। लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें। हेल्पलाइन- https://depwd.gov.in/others-helplines/
Rectification:
— Atlantis 🇫🇷 (@AtlantisOff) August 19, 2025
French Streamer Jean Pormanove has passed away in his sleep after being tortured, humiliated and beaten for several months live on Kick* pic.twitter.com/ajihkbA4qq
रूस चाहता है भारत-चीन के बीच मधुर संबंध, अमेरिकी दबाव के बावजूद तेल निर्यात जारी
सत्ता में बैठे लोग इतने भ्रष्ट हो जाएंगे, संविधान निर्माताओं को पता नहीं था: पीके
खुद ही चाय बनाने लगे मुख्यमंत्री धामी!
बाल-बाल बची जान: आत्महत्या करने जा रही युवती को पुलिस ने बचाया, वायरल हुआ वीडियो
सोनू सूद ने बदली दरभंगा के दो भाइयों की ज़िंदगी, अब पढ़ेंगे प्राइवेट स्कूल में!
आज़ादी के दिन, देशभक्ति भूले शिक्षक, लगवाए नेताजी के नारे!
मुंबई में बारिश की मार के बीच भी जोश बरकरार, वायरल हुआ ऑरा फार्मिंग डांस
रोहित शर्मा का चौंकाने वाला फैसला: वनडे से भी संन्यास, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे!
जयशंकर का रूस दौरा: अमेरिका की टैरिफ धमकी के बीच भारत ने दिखाई आंखें
बूचड़खाना बंद करने के लिए अकबर को मनाना आसान था, पर आज की महाराष्ट्र सरकार को नहीं: हाई कोर्ट में जैन समाज का दर्द