मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, सड़कें जलमग्न हैं, लेकिन मुंबईकरों का हौसला कम नहीं हुआ है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पानी से भरे डिवाइडर पर खड़ा होकर ऑरा फार्मिंग डांस करता नजर आ रहा है।
यह वीडियो उपनगर मुंब्रा का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बारिश के पानी से लबालब सड़क के डिवाइडर पर खड़ा है और ऑरा फार्मिंग डांस करते हुए पानी में छलांग लगा देता है।
ऑरा फार्मिंग डांस, जिसे बोट डांस भी कहा जाता है, हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ था। इसकी शुरुआत 11 वर्षीय इंडोनेशियाई लड़के रेयान अर्कान ने की थी, जो रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गया था।
@Madan_Chikna नामक एक्स हैंडल से यह वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, मुंबई में मनोरंजन कभी नहीं रुकता। शो चलता रहना चाहिए! कुछ ही घंटों में इस वीडियो को साढ़े 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाइक्स-कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
मुंबई में ऑरा फार्मिंग डांस का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले चलती कार की बोनट पर खड़े होकर इसी तरह का डांस करते हुए एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी लोगों ने कड़ी आलोचना की थी।
Entertainment never stops in Mumbai. The show must go on! #MumbaiRains pic.twitter.com/sySNLzC0cx
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) August 20, 2025
जनता सिखाएगी सबक! गृहमंत्री पर कागज फेंके जाने पर भाजपा सांसद का तीखा हमला
क्या ये आदमी है या लट्टू? इस अनोखे डांस ने सबको किया हैरान!
संसद में हंगाम: विपक्ष ने फाड़ी बिल की कॉपी, रवि किशन ने कहा - ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा!
सुदर्शन चक्र का नाम ही काफी! भारत की यह मिसाइल दुश्मनों को कर देगी तबाह!
एशिया कप टीम का ऐलान, वहीं 22 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर का निधन
पाकिस्तान को अब भारत से रिश्ते सुधारने की गरज नहीं: शशि थरूर
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला: AAP ने कहा, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य!
पाप धोने वाली मशीन नहीं : बाबा प्रेमानंद पर खेसारी लाल यादव के बयान से मचा बवाल, यूजर्स ने किया ट्रोल
अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा: प्रवासी मजदूरों से भरी बस में आग लगने से 71 की मौत
खूंटे से बंधे बैल को 20 मिनट तक डराता रहा कोबरा, देखें फिर क्या हुआ!