उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों चमोली के गैरसैंण में हैं।
गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री धामी अचानक एक चाय की दुकान पर पहुंचे और खुद चाय बनाने लगे।
इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री धामी अपने अनोखे अंदाज़ में चाय बनाते हुए दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
इसी दौरान वे स्थानीय दुकानदार चंद्र सिंह नेगी की दुकान पर पहुंचे।
वहां उन्होंने खुद ही चाय बनाने का जिम्मा संभाला।
उन्होंने चाय की पत्ती से लेकर दूध और चीनी तक का मिश्रण तैयार किया।
फिर अपने हाथों से बनी चाय का स्वाद भी लिया।
इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं हैं।
लोग मुख्यमंत्री की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे धामी ने दुकान के काउंटर पर खड़े होकर चाय बनाई और फिर उसका आनंद लिया।
मुख्यमंत्री धामी अक्सर आम जनता के बीच पहुंचते हैं।
हाल ही में उत्तरकाशी में आई आपदा के दौरान भी उन्होंने खुद मोर्चा संभाला और पूरे ऑपरेशन को लीड किया था।
उस दौरान एक महिला ने कपड़े का टुकड़ा राखी के रूप में मुख्यमंत्री के हाथ पर बांधा था। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
*#WATCH | During his morning walk in Bharari Sain (Gairsain), Chamoli, Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami went to the local shop of Chandra Singh Negi, and had tea which he made by himself. pic.twitter.com/QbQdElRbMU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 21, 2025
राष्ट्रपति बने PM के रबड़ स्टाम्प , SC पंगु: BJP सांसद का इंदिरा के संशोधन पर हल्ला
रेप और SC/ST एक्ट का झूठा केस, वकील को उम्रकैद!
मुंबई में रेड अलर्ट: अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में पानी भरा, वीडियो वायरल
एथर का धमाका: सबसे सस्ता ई-स्कूटर आ रहा है, EL प्लेटफॉर्म की पहली झलक!
ओ कार्तिक के पापा! पत्नी की आवाज़ पर दौड़े आए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडियो वायरल
डीएम ने भिखारी के आगे जोड़े हाथ, कहा - बाबा, भीख मत मांगो
मथुरा: DM ने जोड़े बुजुर्ग भिखारी के आगे हाथ, कहा - मांगना है तो भगवान से मांगो!
क्या ये आदमी है या लट्टू? इस अनोखे डांस ने सबको किया हैरान!
दिवाली और छठ पर रेलवे का तोहफा: 12 हजार स्पेशल ट्रेनें, कन्फर्म टिकट का वादा
फाटक बंद, शख्स ने कंधे पर उठाई 112 किलो की बाइक, रेलवे ट्रैक पार!