यमुना में लगातार बढ़ रहे जलस्तर का जायजा लेने गए मथुरा के जिलाधिकारी (डीएम) सीपी सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
उन्होंने केशी घाट पर भीख मांग रहे भिखारियों को समझाया और उनसे विनम्रता से अपील की कि वे भीख मांगना छोड़ कोई दूसरा काम करें।
डीएम सीपी सिंह ने एक बुजुर्ग भिखारी से कहा, बाबा भीख मांगना बंद कर दीजिए, अगर कुछ मांगना है तो भगवान से मांगिए।
दरअसल, मथुरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिलाधिकारी सीपी सिंह यमुना किनारे के इलाकों का निरीक्षण कर रहे थे।
जब वह केशी घाट से वापस लौट रहे थे, तो उन्होंने कुछ भिखारियों को देखा और उनसे बात करना शुरू किया।
एक भिखारी ने डीएम को बताया कि वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पिछले एक साल से वृंदावन में रह रहा है।
डीएम ने उससे पूछा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई शाम को उससे भीख का पैसा ले लेता हो, जिस पर भिखारी ने इनकार कर दिया।
डीएम ने भिखारी को समझाते हुए कहा कि वृंदावन जैसे पवित्र स्थान पर रहकर भीख मत मांगों और उनसे विनती की कि वह कोई और काम करे।
इस बीच, यमुना में बढ़ते जलस्तर के कारण मथुरा के ग्रामीण और निचले इलाकों में हड़कंप मच गया है।
यमुना में बाढ़ की आशंका के चलते आधा दर्जन गांवों को खाली कराया गया है और मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने लोगों से गहरे पानी से दूर रहने की अपील की है। यमुना में तेज बहाव के कारण जयसिंहपुरा खादर इलाके में पानी पहुंच गया है।
जिलाधिकारी सीपी सिंह के अनुसार, ताजेवाला बांध से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत चौकियों के माध्यम से नजर रखी जा रही है और जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
फ़िलहाल, मथुरा में यमुना खतरे के निशान से नीचे है।
*मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे वृंदावन में भिखारियों से बातचीत करते दिखे। डीएम ने उन्हें भीख मांगने की बजाय भगवान से प्रार्थना करने और काम करने की सलाह दी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।#Mathura #DMChandraPrakashSingh… pic.twitter.com/jzwq2t2ZFs
— AajTak (@aajtak) August 20, 2025
हेडफोन बना काल: मुंबई में बारिश में डूबे तार से 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
देवघर में मसाज कराती महिला का गुप्त वीडियो बनाने पर हंगामा, युवक पुलिस हिरासत में
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: राजनीतिक दलों ने की कड़ी निंदा
पीएम-सीएम बिल से डरे नायडू और नीतीश, संजय राउत का दावा!
खतरनाक स्टंटबाजी पड़ी महंगी, गर्लफ्रेंड समेत सड़क पर धड़ाम से गिरा बाइकर
बिहार: बैलवा बेलगाम घूम रहा है , तेजप्रताप यादव का भाई बीरेंद्र पर तीखा हमला
5000 किलोमीटर रेंज वाली अग्नि-5 का सफल परीक्षण, आसमान में बना सांप !
छत्तीसगढ़: नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन, गजेंद्र यादव को मिली स्कूल शिक्षा की जिम्मेदारी!
वोटर अधिकार यात्रा: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- सरकार बनी तो चुनाव आयोग को सजा देंगे
अब जेल जाने पर कुर्सी भी जाएगी! नए विधेयकों से सियासी भूचाल!