रायपुर: आज सुबह शपथ लेने वाले तीन नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
गुरु खुशवंत साहेब को कौशल तकनीक शिक्षा एवं रोजगार के साथ अनुसूचित जाति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
विभागीय आवंटन के बाद अन्य मंत्रियों के विभाग इस प्रकार हैं:
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्पष्ट कार्य विभाजन और जिम्मेदारी के साथ उनके कैबिनेट सहयोगी नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ की सेवा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मंत्री प्रदेश की आकांक्षाओं को पूरा करने और संकल्पों को सिद्ध करने में सफल होंगे।
*मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 20, 2025
सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं।
सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर यशस्वी प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/YYLVnSySQt
उपराष्ट्रपति चुनाव: सीपी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला: आरोपी 24 घंटे से कर रहा था रेकी, वीडियो आया सामने
नीतीश और नायडू को नियंत्रण में रखने का बिल? तेजस्वी का गंभीर आरोप
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला: AAP ने कहा, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य!
पांच जयचंदों में से एक परिवार समेत बिहार से भागा! तेजप्रताप का सनसनीखेज आरोप
गोवा के पर्यावरण मंत्री एलेक्सो सेक्वेरा का इस्तीफा, निजी कारण बताए
पाकिस्तान में बाढ़: भारत पर आरोप, 700 से ज़्यादा मौतें
ऑनलाइन मनी गेमिंग पर सरकार का शिकंजा: कानून लाकर सट्टेबाजी पर लगेगी लगाम
अहमदाबाद में आठवीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने स्कूल में मचाया तांडव
रूस में जयशंकर: व्यापार 13 अरब से 68 अरब डॉलर, पर असंतुलन चिंता का विषय!