अब्बास अंसारी, मुख्तार अंसारी के बेटे और पूर्व विधायक, को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हेट स्पीच मामले में दो साल की सजा काट रहे अब्बास अंसारी को कोर्ट ने बरी कर दिया है। इसके साथ ही उनकी विधायकी भी बहाल हो जाएगी।
हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद 30 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने आज यह फैसला सुनाया। अब्बास अंसारी ने याचिका दाखिल कर एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट मऊ से मिली 2 साल की सजा को रद्द करने की मांग की थी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट मऊ ने 31 मई को उन्हें 2 वर्ष की सजा और 3000 रुपए का जुर्माना लगाया था। इसी आधार पर 1 जून, 2025 को उनकी विधायकी चली गई थी। अदालत से दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा तय होने के बाद, उत्तर प्रदेश विधानसभा ने कुछ ही घंटों में अब्बास की सदस्यता खत्म करने का फैसला लिया था। विधानसभा के प्रमुख सचिव ने एक नोटिस जारी किया था, जिसमें मऊ सीट को रिक्त घोषित किया गया।
पूरा मामला 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में दिए गए अब्बास अंसारी के एक बयान से जुड़ा है, जिसे भड़काऊ और अधिकारियों को धमकी देने वाला माना गया। उन्होंने कहा था कि सत्ता में आने के बाद सबका हिसाब लिया जाएगा । इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर रोक लगा दी थी।
2022 के विधानसभा चुनाव में अब्बास अंसारी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। उस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सुभासपा के साथ गठबंधन किया था। गठबंधन में सपा ने मऊ सदर सीट, सुभासपा को दी थी। मामले में अब्बास, उनके छोटे भाई उमर अंसारी और चुनाव एजेंट मंसूर के अलावा 150 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। इन पर आईपीसी की धाराएं- 506 (धमकी), 171F (चुनाव प्रक्रिया में बाधा), 186 (लोक सेवक को बाधित करना), 189 (लोक सेवक को धमकाना), 153A (साम्प्रदायिक वैमनस्य) और 120B (षड्यंत्र) जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई थीं।
सजा के ऐलान के बाद कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस के साथ एसओजी के जवान भी तैनात रहे। कोर्ट में पेशी से पहले अब्बास के एक समर्थक ने जबरन कोर्ट में घुसने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
*बुलडोजर बाबा के अफसरों को मुख्तार के बेटे की धमकी: मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास मऊ से चुनाव लड़ रहा है। वह कह रहा है कि अखिलेश भैया से कह आया हूं, सरकार बनती है तो यहां के किसी भी अधिकारी का अगले 6 माह तक तबादला नहीं होगा। पहले हिसाब किताब होगा। फिर तबादला होगा।#UPElections pic.twitter.com/bHbGMNVQni
— Krishna Mohan Tiwari (@tiwarikrishna05) March 4, 2022
नीतीश और नायडू को नियंत्रण में रखने का बिल? तेजस्वी का गंभीर आरोप
ट्रंप का भारत पर 50% टैरिफ: अमेरिकी वित्त मंत्री का सनसनीखेज खुलासा, चीन भी हैरान!
राहुल गांधी का वोट चोरी ड्रामा निकला झूठा, RJD एजेंट निकला शिकार
बंगाल में राजनीतिक भूचाल: बीजेपी, कांग्रेस और लेफ्ट का अभूतपूर्व गठबंधन!
अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की हत्या: बच्चों के सिर पर इतना खून क्यों सवार है?
टोल प्लाजा पर चेकिंग: स्कूटी सवार ने भागने के लिए कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर, खौफनाक वीडियो आया सामने
KBC में 25 लाख का सवाल! क्या आप जानते हैं जवाब? प्रतिभागी बने लखपति
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: सिर पर लगी चोट, क्या अनदेखी करना पड़ सकता है भारी?
मुंबई में बारिश का कहर: अमिताभ बच्चन का बंगला प्रतीक्षा भी डूबा, वायरल हुआ वीडियो
सीएम रेखा गुप्ता पर हमलावर निकला डॉग लवर, मां ने बताई दिल्ली जाने की दर्दनाक वजह