वर्ल्ड कप 2025: 15 सदस्यीय टीम घोषित, RCB-DC के 5, MI के 3 खिलाड़ी शामिल!
News Image

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आगामी वर्ल्ड कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम में दिल्ली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पांच-पांच खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह मिली है। मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ियों को भी विश्व कप के लिए चुना गया है।

मुंबई इंडियंस की स्टार बल्लेबाज को टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिलाड़ी को उपकप्तान बनाया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा कर दी है। मुख्य चयनकर्ता नीतू डेविड की अगुवाई में मुंबई में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

हरमनप्रीत कौर को आगामी वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जिताने की जिम्मेदारी दी गई है। वह 2009 से टीम इंडिया का हिस्सा हैं और अब अपनी कप्तानी में पहला विश्व कप खिताब जीतने का प्रयास करेंगी।

स्मृति मंधाना को उपकप्तान चुना गया है। वह लंबे समय से टीम इंडिया की उपकप्तान हैं और सलामी बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

मंधाना महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान हैं और 2024 में उन्होंने RCB को चैंपियन बनाया था।

बीसीसीआई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के पांच-पांच खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। बेंगलुरु से स्मृति मंधाना और रेणुका सिंह ठाकुर शामिल हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स से जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी को चुना गया है।

वर्ल्ड कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तान को अब भारत से रिश्ते सुधारने की गरज नहीं: शशि थरूर

Story 1

ट्रेन से लापता अर्चना तिवारी नेपाल बॉर्डर पर मिली, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा!

Story 1

कीड़े-मकोड़ों की तरह जलकर राख हुए 71 मुसलमान!

Story 1

मुंबई में बारिश की मार के बीच भी जोश बरकरार, वायरल हुआ ऑरा फार्मिंग डांस

Story 1

हमले के बाद सदमे में दिल्ली सीएम, सिर में लगी चोट!

Story 1

शिकायत: गौतम गंभीर कभी मुस्कुराते नहीं दिखे!

Story 1

रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर कांग्रेस का BJP पर आरोप, AAP ने की निंदा

Story 1

चौंकाने वाली रिसर्च: कोरोना ने नसों को किया समय से पहले बूढ़ा, हार्ट अटैक का खतरा दोगुना

Story 1

गंगा में डूबते शख्स को महिला ने दुपट्टे से खींचा, इंटरनेट कर रहा सलाम!

Story 1

बूचड़खाना बंद करने के लिए अकबर को मनाना आसान था, पर आज की महाराष्ट्र सरकार को नहीं: हाई कोर्ट में जैन समाज का दर्द