एशिया कप 2025 में भारतीय टीम 10 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, जिसमें सूर्यकुमार यादव टी20 टीम की कप्तानी करेंगे और शुभमन गिल उपकप्तान होंगे।
टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कुछ भारतीय प्रशंसकों में काफी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस खिलाड़ी, टीम इंडिया और बीसीसीआई की आलोचना करते हुए दिखाई देते हैं।
इसी संदर्भ में पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन किया है।
गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कहा कि सरकार के फैसले के बाद खिलाड़ियों की आलोचना करना उचित नहीं है। खिलाड़ी बीसीसीआई के अनुबंध में हैं और भारत सरकार से निर्देश लेंगे। यह पूरी तरह से सरकार पर निर्भर करता है।
बीसीसीआई ने पाकिस्तान से मैच खेलने के लिए विदेश मंत्रालय से मंजूरी ले ली है, जिससे कई प्रशंसक नाखुश हैं।
गावस्कर ने कहा, खिलाड़ी भी असहाय हैं, उन्हें एशिया कप में खेलने के लिए चुना गया है।
मई में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद पूरे भारत में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश था। लोगों ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने पर भी सवाल उठाए थे।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से मना कर दिया था।
हालांकि, टीम इंडिया एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ खेलेगी।
खिलाड़ी भी असहाय हैं, उन्हें एशिया कप में खेलने के लिए चुना गया है......
— News24 (@news24tvchannel) August 20, 2025
◆ भारतीय टीम को एशिया कप में खेलना चाहिए या नहीं? इस पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा #SunilGavaskar | #AsiaCup | Sunil Gavaskar | Asia Cup pic.twitter.com/etK0xonr8r
सीरियल झूठे हैं राहुल गांधी: फडणवीस का महाराष्ट्र चुनाव के CSDS डेटा पर हमला
हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को राहत, कोर्ट ने किया बरी; विधायकी होगी बहाल
घने बादलों में डूबा रनवे, एअर इंडिया पायलट की अद्भुत लैंडिंग!
दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला: रेकी, साजिश, और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप
आख़िर जगदीप धनखड़ कहाँ छिपे हैं और क्यों चुप हैं? राहुल गांधी ने उठाए सवाल
हिमाचल में भूकंप के झटके, चंबा में एक घंटे में दो बार डोली धरती, दहशत!
मंत्रिमंडल विस्तार में दिग्गजों को नजरअंदाज करने पर कांग्रेस का तंज: अब नइ साहिबो, बदल के रहिबो
मुंबई की बारिश में मां के 21 कॉल, नौकरी के डर से ऑफिस भागा लड़का!
अभ्युदय 2025: कुमार विश्वास और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लगाया 1111वां पौधा, कर्मवीर में 100 साल की सुर्खियां
कुत्तों पर फैसले से भड़का गुस्सा, CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की मां का वायरल बयान