हिमाचल में भूकंप के झटके, चंबा में एक घंटे में दो बार डोली धरती, दहशत!
News Image

चंबा, हिमाचल प्रदेश में आज सुबह एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

पहला भूकंप सुबह 3:27 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई और इसकी गहराई 20 किलोमीटर थी।

इसके तुरंत बाद, सुबह 4:39 बजे, चंबा में दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई। इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही मची हुई है। कुल्लू और मंडी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।

कुल्लू जिले की लगघाटी के भूभू जोत में बादल फटने से कड़ौन पंचायत में दो मकान, दो पुल और तीन दुकानें बह गई हैं। लगभग 15 परिवारों की कई बीघा कृषि योग्य भूमि भी बह गई है। कुल्लू-कालंग सड़क बंद हो गई है, जिससे चार पंचायतों का संपर्क कट गया है। भुंतर-मणिकर्ण-बरशैणी सड़क भी बंद है। क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

कुल्लू की पार्वती घाटी के रशोल गांव के पास भूस्खलन में एक शेड ध्वस्त हो गया, जिसमें नेपाल मूल की 45 वर्षीय महिला दीपा की दबने से मौत हो गई।

किन्नौर कैलाश यात्रा पर मंगलवार को पत्थर लगने से गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के गौरव नामक एक श्रद्धालु की मौत हो गई। यात्रा में अब तक पांच श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जिसके चलते प्रशासन ने 30 अगस्त तक यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

मंडी की चौहारघाटी की तरसवाण पंचायत में बादल फटने से स्वाड़ और सिल्हबुधाणी में भारी नुकसान हुआ है। सिल्हबुधाणी में एक पुल, एक दुकान, सराय और घराट बह गए, साथ ही सैकड़ों बीघा भूमि भी बह गई। स्वाड़ में मत्स्य पालन के करीब दो फिश फार्म के 10 टैंक बाढ़ की चपेट में आने से टनों की तादाद में ट्राउट मछलियां बह गईं।

सिरमौर के अगड़ीवाला गांव के जंगल में भूस्खलन से छह किलोमीटर क्षेत्र धंस गया है, जिससे पूरे गांव को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने एहतियातन सात परिवारों को शिफ्ट कर दिया है। राजधानी शिमला के बैनमोर में भूस्खलन के चलते हिमुडा कॉलोनी से 116 लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक गोकुल बुटेल और आशीष बुटेल के आवास खाली करवा लिए गए हैं, क्योंकि ये आवास भूस्खलन वाली जगह के ठीक नीचे बने हुए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एशिया कप से पहले रोहित-विराट का पसीना, जानिए क्या है खास प्लान!

Story 1

बिहार में वोट चोरी का सनसनीखेज खुलासा, राहुल गांधी ने थमाया माइक, सामने आया लोकसभा चुनाव का सच!

Story 1

पाकिस्तान को अब भारत से रिश्ते सुधारने की गरज नहीं: शशि थरूर

Story 1

SCO में जिनपिंग से मिलने को उत्सुक PM मोदी!

Story 1

लीक हो गई पुतिन को लेकर ट्रंप की बातचीत, अनजाने में खुला रह गया था माइक

Story 1

छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा: 55% महंगाई भत्ता घोषित!

Story 1

क्या मुंबई डूबने की कगार पर? जलाशयों का जलस्तर खतरे के निशान के पार, मूसलाधार बारिश से बढ़ी चिंता!

Story 1

चुनाव आयोग का राहुल गांधी को फिर जवाब: वायरल सुबोध कुमार निकले RJD एजेंट, वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप झूठा

Story 1

देखिए ये हैरान कर देने वाला वीडियो, शख्स की ऐसी बुरी किस्मत देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Story 1

वाराणसी में पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, मंदिर में करा दी शादी!