मुंबई में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। उपनगरीय रेल सेवाएं ठप हो गई हैं, सड़कों पर जलभराव हो गया है और मोनोरेल ट्रेनों में सैकड़ों यात्री फंस गए।
मंगलवार शाम मुंबई में भारी बारिश के बीच मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क के बीच दो मोनोरेल ट्रेनें फंस गईं। इनमें 782 यात्री सवार थे, जिन्हें दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों ने क्रेन की मदद से सुरक्षित निकाला। मोनोरेल में फंसे यात्रियों में से 15 ने दम घुटने की शिकायत की। एक लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत स्थिर है।
भारी बारिश के कारण सीएसएमटी और ठाणे के बीच मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर सेवाएं आठ घंटे तक स्थगित रहीं। हार्बर लाइन पर सीएसएमटी और मानखुर्द के बीच सेवाएं अब भी बंद हैं। भारी बारिश और नालासोपारा से वसई रोड स्टेशन के बीच जलजमाव के कारण करीब 100 लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है।
मुंबई के निचले इलाकों जैसे बोरीवली, अंधेरी, सायन, दादर और चेंबूर में सड़कों पर पानी भर गया है। गांधी बाजार जैसे क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति गंभीर रही। महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर में मंगलवार को लगातार बारिश हुई, जिससे कई घरों में पानी घुस गया और दीवारें गिर गईं।
बारिश के कारण कई जगहों पर यातायात जाम हो गया। इसके कारण कई जगह बेस्ट बसों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा। भारी बारिश से विमानन क्षेत्र भी प्रभावित हुआ और कम से कम आठ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया वहीं कई उड़ानों में देरी हुई।
सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक मुंबई में 128.86 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 154.37 मिमी, और पश्चिमी उपनगरों में 185.74 मिमी बारिश दर्ज की गई। विक्रोली में सबसे अधिक 255.5 मिमी बारिश हुई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और कोंकण क्षेत्र में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है और रेड अलर्ट जारी किया है। मराठवाड़ा और विदर्भ में ऑरेंज अलर्ट है।
महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई है। नांदेड़ जिले में बादल फटने जैसी स्थिति के कारण आई बाढ़ में आठ लोगों की मौत हो गई। लगभग 10 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है।
मुंबई में मीठी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसके कारण 400-500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। ठाणे और पालघर में 1,100 से अधिक लोगों को बचाया गया। नांदेड़ में 290 लोग सुरक्षित निकाले गए।
गढ़चिरोली में निचले इलाकों में पानी भर गया है और संपर्क टूट गया है। वाशिम जिले की प्रमुख नदियां लगातार चौथे दिन उफान पर हैं, जिससे हजारों हेक्टेयर खरीफ की फसल को नुकसान पहुंचा है। पश्चिमी महाराष्ट्र में, कोल्हापुर के राधानगरी बांध ने भारी जल आवक के बाद भोगवती नदी में 11,500 क्यूसेक पानी छोड़ा।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा की और प्रभावितों को एनडीआरएफ नियमों के अनुसार वित्तीय सहायता देने का आदेश दिया।
#XrayReport | 🔴 #BREAKING : मुंबई मोनोरेल में फंसे सभी यात्री निकाले गए@MinakshiKandwal | @awasthiabhi11 | #Mumbai | #MonoRail pic.twitter.com/ROwqE8nDWC
— NDTV India (@ndtvindia) August 19, 2025
खूंटे से बंधे बैल को 20 मिनट तक डराता रहा कोबरा, देखें फिर क्या हुआ!
32,000 करोड़ का कारोबार: 65 करोड़ भारतीय हर दिन 1 लाख साल के बराबर गेमिंग में बर्बाद कर रहे हैं
शेरनी का थप्पड़! बच्चे की शिकायत पर शेर को पड़ा जोरदार तमाचा, वीडियो वायरल
उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा, मैं इससे खुश हूं
मथुरा: DM ने जोड़े बुजुर्ग भिखारी के आगे हाथ, कहा - मांगना है तो भगवान से मांगो!
मोहम्मद सालाह ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता पीएफए प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार!
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला! थप्पड़, धक्का और बाल खींचे गए; मुश्किल से काबू में आया हमलावर
चौंकाने वाली रिसर्च: कोरोना ने नसों को किया समय से पहले बूढ़ा, हार्ट अटैक का खतरा दोगुना
मुख्यमंत्री पर हमला: आरोपी की मां का दावा, मेरा बेटा राजनीति नहीं, जानवरों से जुड़ा है
राजीव गांधी जयंती: खरगे, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने वीर भूमि पर दी श्रद्धांजलि